Skip to main content

भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत का आज तीसरा राउंड, विवादित इलाकों से सैनिक हटाने पर चर्चा होगी

भारत-चीन में चल रहे तनाव के बीच आज लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की तीसरे राउंड की बातचीत होगी। भारत की ओर से 14 कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह शामिल होंगे। यह मीटिंग लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चुशूल सेक्टर में भारतीय इलाके में सुबह 10.30 बजे रखी गई है। इसमें पूर्वी लद्दाख की विवाद वाली जगहों से सैनिक हटाने की प्रक्रिया तय करने पर बात होगी। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की इस महीने तीसरी और 15 जून को गलवान में हुई झड़प के बाद दूसरी मीटिंग होगी। पिछली 2 बैठकों में भी तनाव कम करने और विवादित इलाकों से सैनिक हटाने पर चर्चा हुई थी।

पिछली 2 मीटिंग की डिटेल
पहली मीटिंग
कब हुई:
6 जून
कहां हुई: एलएसी पर चीन की तरफ मोल्डो में।
क्या बात हुई: शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाकर रिश्ते आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। गलवान वैली के पास विवादित इलाकों से धीरे-धीरे सैनिक हटाने पर सहमति बनी।

दूसरी मीटिंग
कब हुई: 22 जून
कहां हुई: एलएसी पर चीन की तरफ मोल्डो में।
क्या बात हुई: भारत ने पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके से चीनी सैनिकों को हटाने की मांग की। गलवान में हुई हिंसक झड़प पर नाराजगी जाहिर की। भारत ने चीन से मांग रखी कि वह लद्दाख में अपने सैनिकों की संख्या घटाकर उस लेवल पर ले जाए जो अप्रैल में था।

15 जून को झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे
भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले 7 हफ्ते से तनाव की स्थिति है। इस बीच 15 जून को गलवान वैली में दोनों देशों के सैनिकों में हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। चीन के भी 40 सैनिक मारे जाने की रिपोर्ट थी, हालांकि उसने यह कबूला नहीं।

भारत ने लद्दाख में सैनिक बढ़ाए, लड़ाकू विमान भी तैनात
गलवान की घटना के बाद मोदी सरकार ने सेना को फ्री हैंड देने का ऐलान कर दिया था। पिछले 2 हफ्ते में आर्मी ने हजारों जवानों को लद्दाख बॉर्डर पर भेजा है। एयरफोर्स ने भी एयर डिफेंस सिस्टम और लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि गलवान की घटना के लिए पूरी तरह चीन जिम्मेदार है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोमवार का फोटा लेह का है, चीन के साथ तनाव को देखते हुए वायुसेना ने लद्दाख में लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।


https://ift.tt/38jHLOP

Comments

Popular Posts

National Youth Day Quotes, Wishes, Messages, History, Celebration, Significance

via YourSelf Quotes https://ift.tt/6t5sNSm

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 100 साल, जिसके लिए महात्मा गांधी भीख मांगने को तैयार थे

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो आज 100 साल पूरे कर रही है। 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में छोटी संस्था के तौर पर शुरू होकर एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने तक की इसकी कहानी कई संघर्षों से भरी है। गांधीजी के कहने पर ब्रिटिश शासन के समर्थन से चल रही शैक्षणिक संस्थाओं का बहिष्कार शुरू हुआ था। राष्ट्रवादी शिक्षकों और छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छोड़ा और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव पड़ी। स्वतंत्रता सेनानी मौलाना महमूद हसन ने 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव रखी। यह संस्था शुरू से ही कांग्रेस और गांधीजी के विचारों से प्रेरित थी। 1925 में आर्थिक सेहत बिगड़ी तो गांधीजी की सहायता से संस्था को करोल बाग, दिल्ली लाया गया। तब महात्मा गांधी ने यह भी कहा था- जामिया को चलना होगा। पैसे की चिंता है तो मैं इसके लिए कटोरा लेकर भीख मांगने के लिए भी तैयार हूं। बापू की इस बात ने मनोबल बढ़ाया और संस्था आगे बढ़ती रही। भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन महज 23 साल की उम्र में जामिया...