Skip to main content

पूर्वी राजस्थान में बारिश से पहले उठा धूल का गुबार, मुजफ्फरपुर में पहली बारिश में ही अस्पताल में भरा पानी

राजस्थान में तय समय से एक दिन पहले 48 घंटे में मानसून जयपुर समेत 27 जिलाें तक पहुंच गया। अब पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलाें बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और पूर्वी राजस्थान के 2 जिलाें झुंझुनूं और सीकर में मानसून की दस्तक बाकी है। इस बीच, गुरुवार काे चूरू और जैसलमेर में उठे धूल के गुबार काे देखकर ऐसा लगा मानाे मानसून काे देखकर आंधी भाग रही है। धूल के इस तरह के गुबार अब देखने काे नहीं मिलेंगे, क्याेंकि बारिश में ऐसा नजारे नहीं बन सकते।

पहली ही बारिश से अस्पतालमें भरा पानी

फोटो बिहार के मुजफ्फरपुर की है। यहां बुधवार रात से जारी बारिश से शहर के सदर अस्पतालके मेटरनिटी वार्ड में पानी भर गया,जिसके बाद यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को वेटिंग रूप में रखा गया।

पहली ही बारिश से झरने में आया पानी

फोटो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की है। जिले में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। पहली ही बारिश के बाद मेनाल के प्रसिद्ध झरने में बहाव देखा जा सकता है।

ओंकारेश्वर मेंहरियाली की चादर

फोटो मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर की है।बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वरतीर्थ में नर्मदा-कावेरी संगम स्थल रमणीय स्थलों में से एक है, पहली बारिश के बाद हरियाली की चादर से यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया।

मिट्‌टी के बर्तन बनाने को मजबूरराष्ट्रीय तीरंदाज

फोटो झारखंड के जमशेदपुर की है। ये हैं राष्ट्रीय तीरंदाज शिवकुमार कुंभकार। सरायकेला-खरसावां के कुम्हरासाई के शिवकुमार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि तीरंदाजी जारी रख सकें। पैतृक व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बनाने का है। पिता भीमसेनकाफी कमजोर हो चुके हैं। घर में आमदनी का और कोई रास्ता नहीं है। शिव ने कहा कि रिवॉर्ड के पैसे से धनुष खरीदा था, कुछ पैसे घर में भी दिए। अब सहयोग नहीं मिला तो तीरंदाजी को छोड़ना ही पड़ेगा।

मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर किया विरोध प्रदर्शन

फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सचिवालय पर प्रदर्शन किया तो न्यू मोती नगर में लोगों ने लक्जरी कार मर्सिडीज को बैलगाड़ी से खींचकर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dust gusts before rains in eastern Rajasthan, water filled in hospital in first rains in Muzaffarpur


https://ift.tt/31k4aKq

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...