Skip to main content

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा, यहां एक दिन में 1044 लोगों की मौत; दुनिया में अब तक 90.44 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 70 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख 44 हजार 581 हो गया है। अब तक 48 लाख 37 हजार 952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तरअमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहांहैं। मैक्सिको में 24 घंटे में 1044 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,56,657 1,22,247 9,80,355
ब्राजील 10,86,990 50,659 5,79,226
रूस 5,84,680 8,111 3,39,711
भारत 4,26,910 13,703 2,37,252
ब्रिटेन 3,04,331 42,632 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,352 28,323 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,54,936 8,045 1,41,967
चिली 242,355 4,479 2,00,569
इटली 2,38,499 34,634 1,82,893
ईरान 2,04,952 9,623 1,63,591

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

स्पेन: 141 नए मामले
स्पेन में 24 घंटे में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक और मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 28,323 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2 लाख 46 हजार 272 लोग संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में मैड्रिड से 55, एरगोन क्षेत्र में 33 और कैटलोनिया में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं।स्पेन में रविवार से लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई। वहीं, यूरोपीय देशों से लोगों को आने के लिए सीमा खोल दिया गया।

यह फोटो स्पेन के बार्सिलोना की है। रविवार को प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद लोग घूमते नजर आए। यूरोपीय देशों के पर्यटकों के लिए भी सीमा खोल दी गई है।

हेग: 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में
नीदरलैंड के हेग शहर में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग चार सौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया- गिरफ्तार किए हए चार सौ लोगों में से ज्यादातर को रिहा कर दिया गया है। मालिवल्ड मैदान में प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हुआ, लेकिन बाद में फुटबॉल समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प शुरू कर दी। उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आंसू गैस के गोले फंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

कैलिफोर्निया: एक दिन में 4515मामले
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4515 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17,324 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 4317 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले पांच दिनों में 20,200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

चिली: 5607 नए मामले
चिली में 24 घंटे में वायरस से 5607 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 42 हजार 355 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे तक देश में 118 मरीजों की मौत हुई। यहां अब मरने वालों की संख्या 4,479 हो गई है।

बीजिंग: नौ नए मामले
चीन की राजधानी बीजिंग में संक्रमण के नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। नगर निगम ने सोमवार को बताया कि यहां रविवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से दो संदिग्ध हैं। वहीं पांच लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आए। आयोग के अनुसार बीजिंग में 11 जून से 21 जून तक 236 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले घरेलू संक्रमण के हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मैक्सिको सिटी के सैन इसिड्रो म्युनिसिपल कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाली एक महिला के शव को दफन करते परिजन।


https://ift.tt/2YZisxl

Comments

Popular Posts

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...