Skip to main content

लद्दाख में मार्कोस कमांडो तैनात; सी-प्लेन सर्विस एक महीने में ही ठप और BMC मेयर ने कंगना को कहे अपशब्द

नमस्कार!
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बन रहीं कोरोना वैक्सीन का डेवलपमेंट जानने के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में विजिट की। उधर, केंद्र ने दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब-हरियाणा के किसानों से बातचीत की पेशकश की। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इस इवेंट पर रहेगी नजर

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी में खेला जाएगा।
  • उत्तराखंड में आज से एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी बाहर से आने वाले हर यात्री की जांच करेंगे।
  • मध्य प्रदेश के बौद्ध तीर्थस्थल सांची में आज से महाबोधि वार्षिकोत्सव शुरू होगा। 68 साल में पहली बार विदेशी धर्मगुरु और भक्त नहीं पहुंच सके।

देश-विदेश
लद्दाख में चीन की घेराबंदी, मार्कोस कमांडो तैनात

नेवी ने ईस्टर्न लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास सबसे खतरनाक मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए हैं। मार्कोस को दाढ़ी वाली फोर्स भी कहा जाता है। यहां एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो और आर्मी की पैरा स्पेशल फोर्स पहले से मौजूद है। चीन की चालबाजी देखते हुए यहां ताकत बढ़ाई जा रही है।

केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत की पेशकश की
कृषि बिलों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान का प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर, केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत की पेशकश की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान यूनियनों को बातचीत के लिए 3 दिसंबर को मिलने का न्योता भेजने की बात कही।

सी-प्लेन मेंटेनेंस के लिए मालदीव भेजा गया
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद-केवडिया के बीच सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत 31 अक्टूबर को की थी, लेकिन एक महीने में ही यह सर्विस बंद हो गई। सी-प्लेन को मेंटेनेंस के लिए शनिवार को मालदीव भेज दिया गया। इसकी वापसी कब होगी, इस बारे में अधिकारी फिलहाल चुप हैं। पहले भी 2 बार सर्विस बंद की गई थी।

BMC मेयर बोलीं- हिमाचल की एक्ट्रेस मुंबई को POK कहती है
कंगना रनोट का बंगला तोड़ने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को फटकार लगाई। इसके बावजूद BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना पर तंज किया। उन्होंने कहा, 'एक एक्ट्रेस जो हिमाचल में रहती है और हमारे मुंबई को POK कहती है। ऐसे दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं।'

मुंबई हमलों के 12 साल बाद अमेरिका ने की कार्रवाई
2008 के मुंबई हमलों के 12 साल बाद अमेरिका ने इसके मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया। साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों के नागरिक भी थे।

खुद्दार कहानी
दादी रेसिपी बताती हैं, पोता यूट्यूब पर अपलोड करता है
यह कहानी महाराष्ट्र में अहमदनगर की रहने वाली सुमन धामने की है। 70 साल की सुमन कभी स्कूल नहीं गईं लेकिन इन दिनों उनके यूट्यूब चैनल ‘आपली आजी’ पर 6.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। इस पर सुमन पारंपरिक स्वाद में घर के बने मसालों के साथ महाराष्ट्रीयन डिशेज बनाती हैं। हर महीने दो लाख रुपए कमाती हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

भास्कर एक्सप्लेनर
एक देश और एक चुनाव; क्या ये मुमकिन है?

मई 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार आई, तो कुछ समय बाद ही एक देश और एक चुनाव को लेकर बहस शुरू हो गई। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज एक देश-एक चुनाव भारत की जरूरत है। लेकिन क्या वाकई देश में वन नेशन-वन इलेक्शन आज के समय में कर पाना मुमकिन है।

-पढ़ें पूरी खबर

सुर्खियों में और क्या है...

  • हैदराबाद में 'कोवैक्सिन' बना रही कंपनी भारत बायोटेक के रिसर्च सेंटर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को ट्रायल में अब तक मिली कामयाबी के लिए बधाई दी।
  • जम्मू-कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (DDC) के चुनावों के लिए पहले फेज की वोटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को हुई।
  • यूपी में लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी। लव जिहाद अब अपराध कहलाएगा। दोषी को 10 साल तक की सजा हो सकेगी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
commando News Updates| kangana ranaut News | Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


https://ift.tt/2Vg5VUC

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...