Skip to main content

बाइडेन 8 करोड़ वोट हासिल करने वाले US के पहले प्रेसिडेंट कैंडिडेट बने, ट्रम्प दूसरे नंबर पर

अमेरिका में इस बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई। यही वजह रही कि प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास में पहले ऐसे प्रेसिडेंट कैंडिडेट बन गए, जिन्होंने 8 करोड़ से ज्यादा पॉपुलर वोट हासिल किए। उन्हें कुल 8 करोड़ 11 हजार वोट मिले।

इसी चुनाव में एक रिकॉर्ड और बना। उनके मुकाबले में चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रम्प को 7 करोड़ 38 लाख वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कैंडिडेट में वह दूसरे नंबर पर रहे। यानी एक ही चुनाव में जीतने और हारने वाले उम्मीदवार सबसे ज्यादा वोट पाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर आ गए। सीएनएन के मुताबिक, वोटों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि देशभर में काउंटिंग चल रही है।

मेल से वोटिंग की वजह से लंबी बढ़ी काउंटिंग

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन को चुनाव में 306 इलेक्टोरल वोट मिले। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के ट्रम्प को 232 वोट मिले। व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए 538 में से 270 इलेक्टोरल हासिल करने की जरूरत थी।कोरोना से बचे रहने के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स ने इस बार मेल के जरिए वोटिंग की। एक्सपर्ट ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि इस वजह से काउंटिंग कई दिन चलेगी। अमेरिका में 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

सत्ता सौंपने के लिए ट्रम्प माने
राष्ट्रपति ट्रम्प ने चुनाव के लगभग तीन हफ्ते बाद सोमवार को फॉर्मल ट्रांजिशन प्रोसेस शुरू करने पर सहमति दे दी। हालांकि, अब भी वे हार मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने फिर दावा किया कि चुनाव में धांधली हुई है।

ट्रम्प कैम्पेन कई राज्यों में आए चुनाव नतीजों को कोर्ट में चुनौती दे चुका है, लेकिन हर जगह नाकामी ही मिली है।

आखिरकार शी जिनपिंग ने भी दी बधाई
अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी आखिरकार बुधवार को जो बाइडेन को बधाई दी। इससे तय हो गया कि बीजिंग ने भी चुनाव नतीजों को मान लिया है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच स्वस्थ और स्थिर रिश्तों को बढ़ावा देना न केवल दोनों देशों में लोगों के बुनियादी हितों को पूरा करता है, बल्कि पूरी दुनिया की अपेक्षाओं को भी पूरा करता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन को चुनाव में 306 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।


https://ift.tt/2V4xHDG

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...