Skip to main content

जीवन में धर्म, कर्म और ध्यान में संतुलन बनाए रखना चाहिए, किसी एक बात की अति न करें

कहानी- रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद से जुड़ी एक घटना है। भगवान क्या होता है? विवेकानंद इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए रामकृष्ण परमहंस के पास गए थे।

इन दोनों की ये पहली मुलाकात थी। विवेकानंद, परमहंस से काफी प्रभावित हुए थे। इस कारण वे उनके शिष्य बन गए। इसके बाद गुरु ने नए शिष्य को ध्यान की विधि बता दी।

एक दिन विवेकानंद कमरा बंद करके ध्यान कर रहे थे, तो वे ध्यान की उस स्थिति में पहुंच गए जिसे समाधि कहते हैं। जब ये बात परमहंस को मालूम हुई तो वे तुरंत दौड़कर उस कमरे में पहुंचे और धक्का देकर विवेकानंद की समाधि तोड़ दी और ध्यान में से बाहर निकाला।

वहां कुछ और शिष्य भी मौजूद थे। उन्होंने पूछा कि आप कहते हैं कि ध्यान करना चाहिए और जब विवेकानंद ध्यान करते हुए समाधि में पहुंचे तो आपने उनका ध्यान क्यों तोड़ दिया?

रामकृष्ण परमहंस बोले, 'अभी इसकी उम्र ही क्या है? मुझे इससे बहुत बड़े-बड़े काम करवाने हैं। अगर ये ऐसे ही समाधि में उतर गया तो फिर कर्म नहीं कर पाएगा। इसे तो अभी अपने ज्ञान को कर्म से जोड़ना है। पूरी दुनिया में धर्म का प्रचार करना है। लोगों को नैतिकता सिखाना है। हमें एक सीमा तक ही ध्यान करना चाहिए। गहरी समाधि में इतना नहीं उतरना है कि हम अपनी योग्यता का सही उपयोग ही नहीं कर सके।'

मानवता का हित करना, सभी का धर्म है और यही सबसे बड़ी पूजा है। रामकृष्ण परमहंस की इन्हीं बातों की वजह से दुनिया को विवेकानंद जैसा संन्यासी मिला।

सीख- हमें अपने जीवन में धर्म और कर्म का संतुलन बनाए रखना चाहिए। ध्यान और सामाजिक जीवन में भी सही तालमेल होना चाहिए। यही बात रामकृष्ण परमहंस ने विवेकानंद को समझाई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, life management tips by pandit vijay shankar mehta, story of vivekanand and ramkrishna paramhans


https://ift.tt/2JetjQ4

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...