Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, चोटिल स्टोइनिस की जगह हेनरिक्स को मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कैप्टन एरॉन फिंच ने चोटिल मार्कस स्टोइनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

पहले मैच में मिली हार के बाद सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

दोनों टीमें:
भारत: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।

पिछला वनडे ऑस्ट्रेलिया 66 रन से जीता था

सीरीज का पहला मुकाबला भी सिडनी में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया था। कप्तान एरॉन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 375 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई थी।

सिडनी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब
सिडनी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत खराब है। यहां भारत ने अब तक कुल 21 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 15 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा। बतौर कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 में 11 मैच जीते हैं। वहीं, फिंच को 13 में से सिर्फ 6 मैचों में ही जीत हासिल हुई है।

हेड-टु-हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 141 वनडे खेले गए। इसमें टीम इंडिया ने 52 मैच जीते और 79 हारे हैं, जबकि 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम ने 52 वनडे खेले, जिसमें से 13 जीते और 37 मैच हारे हैं। 2 वनडे बेनतीजा रहे।

कोहली-राहुल का फॉर्म में आना जरूरी
पहले वनडे में 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल कुछ खास नहीं कर सके थे। कोहली 21 और राहुल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। मयंक अग्रवाल 22 और श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 2 रन ही बना सके। सीरीज में वापसी करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को फार्म में आना होगा।

धवन-पंड्या ही टिक सके
पिछले मुकाबले में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने ही मोर्चा संभाला था। धवन ने 86 बॉल पर 74 रन बनाए थे। वहीं, पंड्या ने 76 बॉल पर 90 रन की पारी खेली थी। पंड्या ने इस दौरान 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 128 रन की पार्टनरशिप भी हुई थी।

भारतीय बॉलर्स को निकालने होंगे विकेट
पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर भारतीय बॉलर्स की क्लास लगाई थी। जसप्रीत बुमराह ने 7, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 8 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए थे। सिर्फ मोहम्मद शमी ही रनों पर लगाम लगा पाए थे और 3 विकेट भी लिए थे।

वॉर्नर, फिंच और स्मिथ को आउट करना चुनौती
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स डेविड वॉर्नर और फिंच ने पिछले वन-डे में 156 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। वॉर्नर ने 69 रन की पारी खेली थी। वहीं, फिंच (114) और स्टीव स्मिथ (105) ने शानदार शतक जड़े थे। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 19 बॉल पर 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय बॉलर्स को इन बल्लेबाजों का तोड़ खोजना होगा।

हेजलवुड-जम्पा फॉर्म में, कमिंस से रहना होगा सतर्क
भारतीय बल्लेबाजों को जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से सतर्क रहना होगा। हेजलवुड ने पिछले मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी थी। वहीं, मिडिल ओवर में जम्पा ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली। दोनों ने मैच में 3-3 विकेट अपने नाम किए। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पैट कमिंस भी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टॉस के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन एरॉन फिंच और भारतीय कप्तान विराट कोहली।


https://ift.tt/3fNlDjO

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...