Skip to main content

राजस्थान में कल से 3 दिन शीतलहर की चेतावनी, बिहार में जम्मू से सर्द पटना; शिमला से ठंडा गया

जयपुर. ठंड के स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। राजस्थान के मौसम विभाग ने 27 नवंबर से 3 दिनों तक प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी दी है। इससे पहले बुधवार को प.विक्षोभ के कारण जैसलमेर, बीकानेर और चूरू सहित कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। माउंट आबू में पारा 3.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब बाकी जगह भी पारा गिरेगा।

दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़का

चूरू का अधिकतम पारा 5 डिग्री लुढ़ककर 21.4, बीकानेर का 4 डिग्री लुढ़ककर 22.2 डिग्री, बाड़मेर का 4 डिग्री तक गिरकर 26.1 डिग्री पर पहुंच गया। अन्य शहरों का अधिकतम पारा 25 से 30 डिग्री तक रहा।

नवंबर में टूटा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

पटना. ठंड के कारण नवंबर माह में ही नए-नए रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। गया में जहां मंगलवार को 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा गया, वहीं बुधवार को भी गया शिमला से भी ठंडा रहा। गया ही नहीं पटना की रात भी जम्मू से ठंडी रही। देहरादून, कटरा, दिल्ली, जयपुर आदि से भी पटना की रात सर्द रही। मौसम विज्ञान केंद्र की आंकड़ों पर गौर करें, तो पटना का न्यूनतम तापमान दूसरे दिन बुधवार को भी 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 11.7 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली (पालम) का 13.1 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 11.8 डिग्री सेल्सियस और जयपुर का 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया के तापमान में मंगलवार के मुकाबले थोड़ी वृद्धि हुई और यह 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आसमान में बादल छाए रहने के कारण बुधवार को ठंड का अहसास हुआ।

पंजाब में 23 साल बाद नवंबर में सामान्य से 6 डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा

लुधियाना. पिछले दिनों न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट का रिकाॅर्ड बना था। वहीं अब अधिकतम तामपान में भी पिछले 23 सालों के बाद दूसरी बार बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पंजाब में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रिकाॅर्ड किया गया है, जो सामान्य से 6-7 डिग्री तक कम हो गया है। दिन-रात के तापमान में मात्र 6 डिग्री का अंतर है।

पंजाब में बुधवार को कई जिलों में बारिश भी हुई। सबसे ज्यादा 0.7 एमएम बारिश पटियाला में हुई। लेकिन बादल छाने और पहाड़ों से चल रही ठंडी हवा के कारण सूबे में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ गिल के मुताबिक अगले 4 दिनों तक शीत लहर चलने का अलर्ट जारी हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उदयपुर का मेनार इन दिनों विदेशी पक्षियों से गुलजार। फोटो : छगनलाल मेनारिया


https://ift.tt/3q3Fu2E

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...