Skip to main content

भारत में बनेगी रूसी कोरोना वैक्सीन; कंगना मामले पर BMC की किरकिरी और MP में वैक्सीन का ट्रायल शुरू

नमस्कार!

सुशांत सिंह की मौत हुई और बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सुर्खियों में छा गया। रिया-दीपिका-सारा और श्रद्धा समेत कई सितारों से पूछताछ हुई। अब NCB ने बताया है कि इनमें से किसी का भी ब्लड टेस्ट नहीं हुआ है।बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 174.14 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 59% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 2,982 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,768 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,031 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, पुणे में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और हैदराबाद में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे।
  • जम्‍मू-कश्‍मीर में 370 हटने के बाद पहली बार जिला विकास परिषद (DDC) के चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी।
  • राजस्थान के 5 जिलों में (झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर) में शीतलहर का अलर्ट।

देश-विदेश

95% तक असरदार स्पूतनिक V की 10 करोड़ डोज हर साल बनेंगी

रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारत की दवा कंपनी हेटरो ने कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V बनाने के लिए करार किया है। इसके तहत भारत में हर साल 10 करोड़ डोज बनेंगे। अगले साल इसका प्रोडक्शन शुरू होगा। वैक्सीन के 120 करोड़ डोज बनाने के लिए 50 से ज्यादा देश रिक्वेस्ट कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश के भोपाल में टीचर को दिया पहला वैक्सीन डोज

मध्यप्रदेश में को-वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल पीपुल्स अस्पताल भोपाल में शुरू हुआ। पटेल नगर में रहने वाले एक टीचर को पहली वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि भास्कर में पढ़कर ही टीका लगवाने के बारे में जानकारी मिली थी। मेरे इस कदम से लाखों लोगों का भला होगा, इसलिए मैं टीका लगवाने आया हूं।

GDP के सारे अनुमान गलत, दूसरी तिमाही में 7.5% की गिरावट

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) की GDP की ग्रोथ में 7.5% की गिरावट आई। हालांकि विश्लेषकों ने 8% से 12% तक की गिरावट का अनुमान जताया था। सबसे कम अनुमान RBI का था। इसने 8.6% की गिरावट का अनुमान जताया था। पहली तिमाही में 23.9% की गिरावट आई थी।

हाईकोर्ट ने कहा- नागरिकों के खिलाफ मसल पावर इस्तेमाल नहीं कर सकते

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनोट के बंगले पर की गई बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की कार्रवाई को गलत ठहराया। कोर्ट ने कहा- हम किसी भी नागरिक के खिलाफ ‘मसल पावर’ का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दे सकते। कोर्ट ने कंगना को सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की हिदायत दी है।

साउथ कोरिया बोला- नॉर्थ कोरिया हमारी वैक्सीन हैक करने की कोशिश में

साउथ कोरिया के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया उसकी वैक्सीन कंपनियों का डेटा हैक करने की कोशिश में है। यह जानकारी वहां की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने दी। बीते दिनों माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था, रूस और नॉर्थ कोरिया की सरकारें साउथ कोरिया, फ्रांस, भारत और अमेरिका की फार्मा और वैक्सीन कंपनियों की जानकारी चुराने में जुटी हैं।

एक्सप्लेनर

दूसरी तिमाही में GDP गिरी; असर आपको दिखेगा नहीं
हमारे देश की GDP की दूसरी तिमाही में 7.5% की गिरावट आई है। इसको हम अच्छा भी मान सकते हैं और बुरा भी। अच्छा इसलिए क्योंकि एनालिस्ट 8% से 12% तक की गिरावट का अनुमान लगा रहे थे। और बुरा इसलिए क्योंकि लगातार दूसरी तिमाही में हमारी GDP में नेगेटिव ग्रोथ है। लेकिन GDP होती क्या है?
पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

नर्सरी का बिजनेस शुरू किया, आज 30 लाख रु टर्नओवर

राजस्थान के उदयपुर जिले के रहने वाले आकाशदीप वैष्णव नौकरी कर रहे थे। मगर ठीक नहीं लगा। फिर नर्सरी का बिजनेस शुरू किया। उनके पास 2 हजार से ज्यादा प्लांट्स की वैरायटीज है। तीन से चार सालों में ही उन्होंने अपनी एक पहचान बना ली है। आज उनका सालाना 30 लाख रु टर्नओवर है।

पढ़ें पूरी खबर

सुर्खियों में और क्या है...

  • ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 66 रन से हरा दिया। भारतीय टीम 289 दिन बाद कोरोना के बीच अपना पहला वनडे खेलने उतरी थी।
  • केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली के दरवाजे से आगे बढ़ गया। आखिरकार किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत दे दी गई।
  • पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गोलीबारी की। इसमें भारतीय सेना के दो जवान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह शहीद हो गए।
  • गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लग गई। हादसे में पांच कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Corono Vaccine News Updates| kangana ranaut News | Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


https://ift.tt/33r5A6e

Comments

Popular Posts

आप शेयर ट्रेडिंग करते हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है; एक सितंबर से बदल रहा है मार्जिन का नियम

शेयर बाजार में एक सितंबर से आम निवेशकों के लिए नियम बदलने वाले हैं। अब वे ब्रोकर की ओर से मिलने वाली मार्जिन का लाभ नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे। इसे लेकर कई शेयर ब्रोकर आशंकित है कि वॉल्युम नीचे आ जाएगा। आइए समझते हैं क्या है यह नया नियम और आपकी ट्रेडिंग को किस तरह प्रभावित करेगा? सबसे पहले, यह मार्जिन क्या है? शेयर मार्केट की भाषा में अपफ्रंट मार्जिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शब्दों में से एक है। यह वह न्यूनतम राशि या सिक्योरिटी होती है जो ट्रेडिंग शुरू करने से पहले निवेशक स्टॉक ब्रोकर को देता है। वास्तव में यह राशि या सिक्योरिटी, बाजारों की ओर से ब्रोकरेज से अपफ्रंट वसूली जाने वाली राशि का हिस्सा होती है। यह इक्विटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग से पहले वसूली जाती है। इसके अलावा स्टॉक्स में किए गए कुल निवेश के आधार पर ब्रोकरेज हाउस भी निवेशक को मार्जिन देते थे। यह मार्जिन ब्रोकरेज हाउस निर्धारित प्रक्रिया के तहत तय होती थी। इसे ऐसे समझिए कि निवेशक ने एक लाख रुपए के स्टॉक्स खरीदे हैं। इस...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 100 साल, जिसके लिए महात्मा गांधी भीख मांगने को तैयार थे

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो आज 100 साल पूरे कर रही है। 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में छोटी संस्था के तौर पर शुरू होकर एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने तक की इसकी कहानी कई संघर्षों से भरी है। गांधीजी के कहने पर ब्रिटिश शासन के समर्थन से चल रही शैक्षणिक संस्थाओं का बहिष्कार शुरू हुआ था। राष्ट्रवादी शिक्षकों और छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छोड़ा और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव पड़ी। स्वतंत्रता सेनानी मौलाना महमूद हसन ने 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव रखी। यह संस्था शुरू से ही कांग्रेस और गांधीजी के विचारों से प्रेरित थी। 1925 में आर्थिक सेहत बिगड़ी तो गांधीजी की सहायता से संस्था को करोल बाग, दिल्ली लाया गया। तब महात्मा गांधी ने यह भी कहा था- जामिया को चलना होगा। पैसे की चिंता है तो मैं इसके लिए कटोरा लेकर भीख मांगने के लिए भी तैयार हूं। बापू की इस बात ने मनोबल बढ़ाया और संस्था आगे बढ़ती रही। भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन महज 23 साल की उम्र में जामिया...