Skip to main content

राजस्थान के भीलवाड़ा में बिछ गई ओले की चादर, हिमाचल में 227 सड़कें बंद, बिजली के 701 ट्रांसफार्मर ठप

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते प्रदेश में एकाएक बदले माैसम के मिजाज ने सर्दी बढ़ा दी है, जिसके बाद कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

जयपुर. गुरुवार रात राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित एक दर्जन से अधिक शहराें में जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद चली जबरदस्त शीतलहर से एकाएक ठिठुरन बढ़ा गई। कई शहराें में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। बूंदी, सवाई माधाेपुर और चित्ताैडगढ़ में 17 मिमी तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 3-4 दिन शीतलहर की संभावना जताई है।

इससे दिन और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री

मावठ हाेने से रबी की फसल काे सबसे ज्यादा फायदा हाेगा। वहीं माैसम विभाग ने अागे माैसम शुष्क रहने के साथ ही अगले 3-4 दिन जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना जताई है, इससे दिन व रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने का अनुमान है।

शिमला. बर्फबारी के कारण प्रदेश में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से दो नेशनल हाईवे समेत 227 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। सड़कों के अवरुद्ध होने से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। बर्फबारी के कारण प्रदेशभर में 701 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। शिमला के डाेडरा क्वार और राेहडू सब डिविजन में सबसे ज्यादा 567, सिरमौर में 80, कुल्लू में 29 और चम्बा में 15 ट्रांसफार्मर ठप हैं। इससे संबंधित क्षेत्राें में लाेगाें काे बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीर हिमाचल के कुफरी की है।

कुल्लू जिला में आईपीएच की 41 स्कीमें बर्फबारी के कारण प्रभावित हुई हैं। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 8, भूंतर का अधिकतम तापमान 6.7 और न्यूनतम 5, धर्मशाला का अधिकतम तापमान 9.2 और न्यूनतम 5.2, साेलन का 17 और 6.6, कुफरी का 3.5 और 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

छत्तीसगढ़ में छह डिग्री तक गिरा पारा, जगदलपुर में दिन का पारा 22.80

रायपुर. छत्तीसगढ़ में गुरुवार को ठंडी हवा चली। इसके असर से दिन के तापमान में तीन से छह डिग्री की गिरावट आई। रायपुर में जहां दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, वहीं जगदलपुर में पारा 22.8 डिग्री पर आ गया। रायपुर में तापमान सामान्य से तीन व जगदलपुर में छह डिग्री कम रहा। जगदलपुर व पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के सभी संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को बादल के छंटने से मौसम खुल जाएगा और ठंड हल्की बढ़ेगी।

तस्वीर राजधानी रायपुर के माना के पास की है। यह तस्वीर सुबह 9 बजे की है, जिस समय बादल छाए हुए थे, सूरज के दर्शन तक नहीं हुए थे और ठिठुरन थी।

रायपुर में रात का तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। बादल के कारण प्रदेशभर में रात के तापमान में वृद्धि हुई। रायपुर में भी जब सुबह लोगों की नींद खुली तो आसमान पर बादल छाए थे। ठंडी हवा भी चल रही थी। दिनभर ठंडी हवा चलने से ठंड का भी अहसास हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भीलवाड़ा में कई जगह ओलाें के साथ बरसात भी हुई। यहां नीबू के आकार के ओले गिरे और जम तक गए।


https://ift.tt/39kDc9m

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...