Skip to main content

ऑस्ट्रेलियाई टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50+ रन बनाए; भारत ने 7 बॉलर्स लगाए, 4 ने 70 से ज्यादा रन लुटाए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम के बॉलर्स एक बार फिर विकेट निकालने में कामयाब नहीं हुए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर उनकी क्लास ली और टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इनमें स्टीव स्मिथ ने शानदार 104 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान एरॉन फिंच, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशाने और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी लगाई।

भारत ने विकेट लेने के लिए कुल 7 बॉलर्स का इस्तेमाल किया। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और यजुवेंद्र चहल ने तो 70 से ज्यादा रन लुटाए। बॉलिंग की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान विराट कोहली को मयंक अग्रवाल से बॉलिंग करानी पड़ी।

वन-डे में वे टीमें, जिनके 5 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 50+ स्कोर बनाया

देश किसके खिलाफ वेन्यू साल
पाकिस्तान जिम्बाब्वे कराची 2008
ऑस्ट्रेलिया भारत जयपुर 2013*
ऑस्ट्रेलिया भारत सिडनी 2020*

*शुरुआती 5 बल्लेबाजों ने 50+ रन का स्कोर बनाया।

पावर-प्ले में फिर भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सके
लगातार पांचवें मैच में भारतीय बॉलर्स पावर-प्ले में एक भी विकेट नहीं ले सके। इससे पहले जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड टूर पर भी भारतीय गेंदबाज पावर-प्ले में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। यही वजह रही कि मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाईएस्ट टोटल खड़ा किया। बुमराह-शमी जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज भी कंगारू बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए। पावर-प्ले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना कोई विकेट खोए 59 रन बनाए।

जडेजा-पंड्या को छोड़कर सभी बॉलर्स ने रन लुटाए
रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या को छोड़कर सभी बॉलर्स ने जमकर रन लुटाए। टीम के लिए सिर्फ बुमराह और जडेजा ने ही 10 ओवर का कोटा पूरा किया। बुमराह ने मैच में सबसे ज्यादा 79 रन दिए। शमी ने 73, चहल ने 71 और सैनी ने 70 रन लुटाए। जडेजा ने अपने स्पेल में 60 रन दिए, जबकि पंड्या ने 4 ओवर में 24 रन दिए।

बुमराह के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से साल 2020 कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 2020 में अब तक 8 वनडे खेले हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ 3 ही विकेट दर्ज हैं। 2019 में उन्होंने 14 वनडे मैच में 25 और 2018 में 13 वनडे मैच में 22 विकेट लिए थे।

भारत के पास वॉर्नर-फिंच का तोड़ नहीं
भारत के पास दूसरे मैच में भी वॉर्नर-फिंच के खिलाफ कोई प्लान देखने को नहीं मिला। दोनों ने शुरुआती 10 ओवर्स में संभलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इसके बाद दोनों ने आक्रामक शॉट खेलने शुरू किए। वॉर्नर ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 83 और फिंच ने 69 बॉल पवर 60 रन बनाए। वॉर्नर ने पहले वनडे में भी फिफ्टी लगाई थी, जबकि फिंच ने 115 रन की पारी खेली थी।

इन दोनों ने वनडे में अब तक कुल 12 बार शतकीय साझेदारी की है। जिसमें से 5 साझेदारियां (187, 231, 258 नॉट आउट, 156 और 142) भारत के खिलाफ रही हैं। भारत के खिलाफ दोनों का ही रिकॉर्ड शानदार है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 100+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप गिलक्रिस्ट-हेडन के नाम

ओपनर कितनी बार
एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन 16
एरॉन फिंच-डेविड वॉर्नर 12
रिकी पोंटिंग-माइकल क्लार्क 11
मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग 10

978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार ऐसा भी हुआ
डेविड वार्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी ने एससीजी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की। यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे। वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो और यह एक रिकॉर्ड भी है।

978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे।

भारत के खिलाफ स्मिथ का शानदार प्रदर्शन जारी
भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्मिथ ने लगातार दूसरे वनडे में शतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ उनका लगातार तीसरा शतक है। इस मैच से पहले स्मिथ ने 19 जनवरी को बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद, मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जो इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला गया था, उसमें स्मिथ ने 105 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले वे चौथे खिलाड़ी हैं।

स्मिथ ने भारतीय बॉलर्स की जमकर क्लास ली और 162.5 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के जड़े। स्मिथ ने लाबुशाने के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रन की पार्टनरशिप की। इसके लिए दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 95 बॉल का सामना किया। मिडिल ओवर में रन रेट बढ़ाकर उन्होंने मैक्सवेल के लिए बेस तैयार किया।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज शतक वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी किसके खिलाफ कब कहां कितनी बॉल पर
ग्लेन मैक्सवेल श्रीलंका 2015 सिडनी 51
जेम्स फॉकनर भारत 2013 बेंगलुरु 57
स्टीव स्मिथ भारत 2020 सिडनी 62
स्टीव स्मिथ भारत 2020 सिडनी 62
मैथ्यू हेडन साउथ अफ्रीका 2007

बस्सेटेरे

66

मैक्सवेल की तूफानी पारी रही टर्निंग पॉइंट
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मामले में उसने पिछले मुकाबले के 374 रन को पीछे छोड़ते हुए 389 रन का स्कोर बनाया। इसमें सबसे अहम योगदान रहा ग्लेन मैक्सवेल का। मैक्सवेल ने सिर्फ 29 बॉल पर 217 से अधिक के स्ट्राइक रेट से नाबाद 63 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके
टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली, लेकिन वे इसे बड़ स्कोर में नहीं तब्दील कर सके। शिखर धवन (30) और मयंक अग्रवाल (58) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वे वॉर्नर-फिंच की तरह मजबूत नींव नहीं रख सके।

कप्तान विराट कोहली (89) और लोकेश राहुल (76) ने भारत की उम्मीदों को जगाए रखा। श्रेयस अय्यर को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे भी 38 रन बनाकर चलते बने। पिछले मैच में बल्ले से कमाल दिखाने वाले हार्दिक पंड्या भी 28 रन ही बना सके।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India Tour Of Australia, India-Australia Series 2020, Virat Kohli, Steve Smith, Hardik Pandya, David Warner


https://ift.tt/3lluYjU

Comments

Popular Posts

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा, यहां एक दिन में 1044 लोगों की मौत; दुनिया में अब तक 90.44 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 70 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख 44 हजार 581 हो गया है। अब तक 48 लाख 37 हजार 952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तरअमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहांहैं। मैक्सिको में 24 घंटे में 1044 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 23,56,657 1,22,247 9,80,355 ब्राजील 10,86,990 50,659 5,79,226 रूस 5,84,680 8,111 3,39,711 भारत 4,26,910 13,703 2,37,252 ब्रिटेन 3,04,331 42,632 उपलब्ध नहीं स्पेन 2,93,352 28,323 उपलब्ध नहीं पेरू 2,54,936 8,045 1,41,967 चिली 242,355 4,479 2,00,569 इटली 2,38,499 34,634 1,82,893 ईरान 2,04,952 9,623 1,63,591 ये आंकड़े https://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं। स्पेन: 141 नए मामले स्पेन में 24 घंटे में 141 नए म...