Skip to main content

अभी मास्क ही वैक्सीन और 6 फीट की दूरी जरूरी, इससे कोरोना का खतरा 90% तक घटेगा

कोरोना वैक्सीन पर दुनियाभर में काम चल रहा है। भारत में अगले साल की शुरुआत में लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी, लेकिन देश की आबादी 135 करोड़ है। हर एक आदमी तक वैक्सीन पहुंचने में कुछ साल लग सकते हैं। ऐसे में मास्क ही हमें कोरोना से बचाएगा। इसलिए दैनिक भास्कर यह अभियान चला रहा है कि अभी मास्क ही वैक्सीन है। मास्क पहनिए और कोरोना की दूसरी लहर को फैलने से रोकिए।

दुनियाभर के डॉक्टर्स भी यही कह रहे हैं कि यदि हर व्यक्ति ठीक तरह से मास्क पहनने को लेकर जिम्मेदार बन जाए तो कोरोना को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह काम बहुत मुश्किल भी नहीं है। आप 3 काम करके कोरोना की दूसरी लहर को रोक सकते हैं...

1. मास्क पहनिए
ग्लोबल रिसर्च में यह साबित हुआ है कि जहां 50% से 80% लोगों ने मास्क पहना, वहां कोरोना कंट्रोल में आ गया। जब हम बात करते हैं, तब हमारे मुंह से निकलने वाले ड्रॉपलेट्स डेढ़ से दो फीट तक जा सकते हैं। बिना मास्क तेजी से बात करेंगे तो ड्रॉपलेट्स की रेंज 6 फीट तक हो जाएगी। मास्क होगा, तो ये ड्रॉपलेट्स ढाई इंच से आगे नहीं जा सकेंगे। इससे संक्रमण का खतरा 90% तक घट जाएगा।

2. दूरी रखिए
कोरोनावायरस सांस और ड्रॉपलेट्स के जरिए 6 फीट तक फैल सकता है। अगर हम इतनी दूरी बनाकर रखेंगे तो खुद को संक्रमित होने से बचा लेंगे।

3. हाथों को साफ रखिए
कोरोना नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। हाथों से हम बार-बार मुंह को छूते हैं। हाथ सैनिटाइज होंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Now only the mask needs vaccine and a distance of 6 feet, this will reduce the risk of corona by 90%


https://ift.tt/2KwlXaP

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...