Skip to main content

तेज बाउंसर ने ले ली थी 25 साल के क्रिकेटर की जान, पिच को भी कर दिया था रिटायर

आज कोहली ब्रिगेड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कोरोना वायरस के बाद पहली बार इंटरनेशनल वनडे मैच खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की भी कोरोना वायरस के बाद यह पहली घरेलू सीरीज है। जिस ग्राउंड पर यह मैच खेला जाएगा, उसके नाम एक काला इतिहास जुड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया का 25 साल का खिलाड़ी, जिसका 5 दिन बाद यानी 30 नवंबर को जन्मदिन था। नाम फिलिप ह्यूज। करियर बेहद छोटा, लेकिन शानदार। 26 फरवरी 2009 को अपने पहले टेस्ट मैच से डेब्यू करने वाले फिलिप ने 26 टेस्ट, 25 वनडे और एक टी-20 मैच खेला। टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 1535 रन हैं। वनडे में 4 शतक और 826 रन हैं। अचानक से फिलिप की बात क्यों?

घटना 25 नवंबर 2014 की है। सिडनी के ग्राउंड पर साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मैच चल रहा था। क्रीज पर थे फिलिप और बॉलिंग कर रहे थे सीन एबॉट। एक तेज लेकिन शॉर्ट पिच गेंद सरसराती हुई आई, जो फिलिप के हैलमेट के पीछे सिर में जा लगी। वो वहीं गिर पड़े। दो दिन कोमा में रहने के बाद 27 नवंबर 2014 को सेंट विंसेंट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वह 'इंड्यूस्‍ड कोमा' में चले गए थे।

इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को शॉक कर दिया था। बताते हैं कि खुद बॉलर सीन एबॉट इस घटना के बाद गहरे सदमे में थे। ह्यूज की मौत के बाद एबॉट भी हॉस्पिटल में थे और लगातार उनकी आंखों से आंसू आ रहे थे। इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में बदलाव आया। बॉलर अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को सीधा निशाना बनाने से बचने लगे।

बैटिंग हैलमेट को पहले से और मजबूत बनाया गया। उनमें सुधार किए गए। हैलमेट बनाने वाली कंपनियों ने हैलमेट में बदलाव किया। हैलमेट के बैक रिम के नीचे एक गार्ड जोड़ा गया। फिलिप की मौत के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की सात नंबर पिच को भी रिटायर कर दिया गया।

भारत के 8वें प्रधानमंत्री वीपी सिंह का निधन हुआ था

तस्वीर 7 नवंबर 1990 की है। जब वीपी सिंह की सरकार 11 महीने बाद गिर गई थी। वह सदन में विश्वास मत साबित नहीं कर पाए थे।

27 नवंबर 2008 को भारत के 8वें प्रधानमंत्री रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ था। 31 दिसंबर 1984 को वीपी सिंह राजीव गांधी सरकार में वित्तमंत्री थे। उन्होंने विदेशी बैंक में भारतीयों के जमा धन की जांच कराने के लिए फेयर फैक्स की मदद ली थी।

इसी बीच साल 1987 में स्वीडन ने बोफोर्स तोप सौदे में दलाली की खबर प्रकाशित की। इसमें उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम था। संसद में हंगामा हुआ। इस मुद्दे को खुद वीपी सिंह भी उठाने से पीछे नहीं हटे। नतीजा यह हुआ कि वीपी सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इस घटना के बाद राजीव गांधी की सरकार भी ज्यादा नहीं चल सकी और गिर गई। 1989 के लोकसभा में बीजेपी और लेफ्ट की मदद से वीपी सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। वीपी सिंह का जन्म 26 जून 1931 को यूपी के इलाहाबाद में हुआ था। 11 महीने तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहे। 9 जून 1980 से 28 जून 1982 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे।

भारत और दुनिया में 27 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1795: पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ था।
  • 1888: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ था।
  • 1895: अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
  • 1881: प्रसिद्ध इतिहासकार काशी प्रसाद जायसवाल का जन्म हुआ था।
  • 1907: प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था।
  • 1940: मार्शल आर्ट के महानायक ब्रूस ली का जन्म हुआ था।
  • 1947: पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा किया था।
  • 1966: उरुग्वे ने संविधान अपनाया था।
  • 2002: प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन हुआ था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Aaj Ka Itihas India World November 27 | Phillip Hughes Death, Bruce Lee Birth Year


https://ift.tt/2KNqaHz

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...