Skip to main content

अहमदाबाद में लगी उम्मीद की वैक्सीन; पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने की आंदोलन की बुआई और कश्मीर में आतंकी हमला

नमस्कार!

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के बहाने एक बार फिर वन नेशन-वन इलेक्शन के प्लान पर जोर देने की बात कही। वहीं, तमिलनाडु में निवार तूफान ने न सिर्फ 101 कच्चे घरों को नुकसान पहुंचाया बल्कि 3 लोगों की जान भी ले ली। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 173.51 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 59% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 2,940 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,732 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,022 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आज नई दिल्ली में होगी।
  • राजस्थान के 5 जिलों में आज से 3 दिन तक के लिए शीतलहर का अलर्ट है।
  • कंगना रनौत और BMC वाले मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज फैसला सुना सकती है।
  • कोरोना के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया आज सिडनी में 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच खेलेगी।

देश-विदेश

किसानों पर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

किसान बिलों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान 26 से 28 नवंबर तक ‘दिल्ली मार्च’ निकाल रहे हैं। हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग नदी में फेंक दी और पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे।

अहमदाबाद में वैक्सीन का ट्रायल शुरू

देश में भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन ट्रायल के लिए अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल पहुंची। 1000 लोगों पर यहां ट्रायल शुरू होगा। टेस्टिंग के लिए वॉलेंटियर्स को हर महीने वैक्सीन की 2 खुराक देकर निगरानी की जाएगी। ट्रायल के लिए यहां स्टूडेंट्स से लेकर बिजनेसमैन तक पहुंच गए हैं।

कश्मीर में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

कश्मीर के HMT इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया। इसमें दो जवान शहीद हो गए। यह हमला मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर किया गया। जम्मू-कश्मीर में 2 दिन बाद यानी 28 नवंबर से जिला विकास परिषद के चुनाव भी होने हैं। हमले के बाद आतंकी कार से भाग गए।

देश में कोरोना के एक दिन में 7.5 हजार एक्टिव केस बढ़े

देश में बीते 24 घंटे में 44 हजार 699 नए केस आए, 36 हजार 582 मरीज ठीक हुए और 518 की मौत हो गई। इस तरह इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, यानी एक्टिव केस में 7586 की बढ़ोतरी हो गई। यह 19 अगस्त के बाद सबसे ज्यादा है। तब 8847 मरीज बढ़े थे।

जर्मनी में 20 दिसंबर तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

कोरोना के चलते जर्मनी ने 20 दिसंबर तक के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि अगर कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं आई है, तो हम पाबंदियों को जनवरी तक बढ़ा सकते हैं। जर्मनी में अब तक कुल 9.83 लाख संक्रमित हो चुके हैं जबकि 15 हजार मौतें हो चुकी हैं।

भास्कर डेटा स्टोरी

सबसे ज्यादा गांजा फूंकने में दिल्लीवाले तीसरे नंबर पर

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से ही गांजा सुर्खियों में है। NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गांजा रखने के आरोप में ही गिरफ्तार किया था। बाद में दोनों को जमानत मिली। मगर आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 शहरों में गांजा फूंकने के मामले में दिल्लीवाले तीसरे और मुंबई वाले 6वें नंबर पर हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

लोगों ने पुरानी किताबें-फर्नीचर डोनेट कर लाइब्रेरी बनाई

अहमदाबाद के दाणीलीमडा इलाके में शाहीन फाउंडेशन नाम की संस्था ने एक लाइब्रेरी शुरू की है। खास बात यह है कि इसमें एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। पुराने फर्नीचर और किताबों से इसकी शुरुआत की गई थी। आज यहां 2 हजार से ज्यादा किताबें और 10 कंप्यूटर हैं। स्टूडेंट्स यहां मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं।

-पढ़ें पूरी खबर

सुर्खियों में और क्या है...

  • देश में कुल लिस्टेड करीबन 4 हजार कंपनियों ने जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में 1.5 लाख करोड़ रुपए का लाभ हासिल किया है।
  • महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Corono Vaccine News Updates| Encounter News | Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today


https://ift.tt/2V8cUiA

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...