Skip to main content

अमेरिका में अल्ट्रावॉयलेट लैम्प से घर-ऑफिस को सैनेटाइज करने में 7 लोगों की आंखें डैमेज हुईं

अमेरिका में अल्ट्रावॉयलेट लैम्प से घर और ऑफिस को सैनेटाइज करने के दौरान 7 लोगों की आंखें डैमेज हो गईं। मरीजों की कॉर्निया में सूजन आई और दर्द से बेहाल रहे। यह बात मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आई।

वैज्ञानिकों का कहना है कि मरीज रिकवर हो रहे हैं लेकिन लोगों को अल्ट्रावॉयलेट (UV) लैम्प इस्तेमाल करने की सही जानकारी होना जरूरी है। ऐसी लापरवाही दोबारा होने पर आंखें जिंदगीभर के लिए डैमेज हो सकती हैं।

आई एक्सपर्ट डॉ. जेस्सी सिंगिलो कहती हैं, महामारी की शुरुआत में हमारे पास आने वाले ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, जिनकी आंखों में जलन थी और दर्द से परेशान थे। ये मरीज सामान्य रोशनी के सम्पर्क में आते ही सेंसिटिव हो जाते थे यानी इनकी दिक्कतें बढ़ जाती थीं। धीरे-धीरे मामले बढ़ने पर ये समझ आया कि अल्ट्रावॉयलेट लैम्प की रोशनी के सीधे सम्पर्क में आने पर मरीजों में ऐसा हो रहा है।

5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

  • ऑक्यूलर इम्यूनोलॉजी एंड इंफ्लेमेशन जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, सातों मरीजों में ये मामले 1 अप्रैल से 19 जुलाई 2020 के बीच सामने आए।
  • बेसकॉम पाल्मर आई इंस्टीट्यूट में इनकी जांच की गई। रिपोर्ट में सामने आया कि ये UV लाइट के सम्पर्क में 6 घंटे तक रहे। इनकी उम्र 24 से 59 साल के बीच थी।
  • 7 में से 3 मरीज घर में यूवी लैम्प के सम्पर्क में आए। वहीं, 3 लोगों के ऑफिस में UV लैम्प रखा था। इन लोगों ने स्किन और आंखों को इससे बचाने के लिए कुछ भी नहीं पहना था।
  • सातवां मरीज एक डेंटिस्ट के ऑफिस में गया था। जहां स्टाफ ने यूवी लाइट का इस्तेमाल किया, जिससे वह इसके सम्पर्क में आया। डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को आई ड्रॉप्स और आइंटमेंट लेने को कहा।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि UV लैम्प का इस्तेमाल करने से पहले इसकी गाइडलाइन जरूर पढ़ें ताकि स्किन और आंखों में होने वाले डैमेज रोके जा सकें।

4 बातें अल्ट्रावॉयलेट लैम्प से जुड़ी, जिसे जानना जरूरी है

इससे खतरा कितना है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, अल्ट्रावॉयलेट लैम्प की रोशनी स्किन को डैमेज कर सकती है। यह स्किन कैंसर और मोतियाबिंद का खतरा बढ़ाती है। या फिर फोटोकिरेटाइटिस भी हो सकता है। ऐसा होने पर सीधे तौर पर असर आंखों की कॉर्निया और सबसे ऊपरी लेयर पर होता है।

3. कौन से लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाएं?
आंखों में लालिमा, दर्द, धुंधलापन, सिरदर्द और रोशनी में जाने पर आंखों में दिक्कत होने जैसे लक्षण अल्ट्रावॉयलेट रोशनी के असर को बताते हैं। ऐसा होने पर डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत है।

4. यूवी लैम्प का कैसे इस्तेमाल करें?
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन मरीजों को दिक्कत हुई वह यूवी लैम्प को इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते थे। जब भी यूवी लैम्प को इस्तेमाल करें तो इसे ऑन करके रूम या ऑफिस में छोड़ दें। वहां, किसी को न जाने दें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इन किरणों में इतनी पावर होती है कि ये शरीर की कोशिकाओं को डैमेज करने लगती हैं। हाथों को सैनेटाइज करने के लिए कभी भी अल्ट्रा-वायलेट लाइट यानी पराबैंगनी किरणों का प्रयोग न करें।

ये भी पढ़ें



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Seven Americans Eye Damaged While Sanitizing Home And Office With Ultraviolet Lamp


https://ift.tt/3ljhzZL

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...