Skip to main content

घर का बजट मैनेज कर फाइनेंशियल स्ट्रेस से बच सकते हैं, जानें घरेलू बजट मैनेज करने के तरीके

आपकी हर महीने होने वाली कमाई कहां खर्च होती है? इसका कोई हिसाब है आपके पास? यह बात तो आप मानेंगे ही कि आपकी कमाई का अधिकतर हिस्सा घर के खर्चों पर ही चला जाता है। भोपाल की फाइनेंस एक्सपर्ट मनीषा आनंद कहती हैं कि अगर पैसे बर्बाद होने से बचाना है, तो हाऊसहोल्ड मैनेजमेंट को समझना होगा। उसके लिए एक बजट तैयार करना होगा।

साथ ही पैसों का मैनेजमेंट भी करना जरूरी है। ऐसा करके आप आर्थिक तंगी के चलते होने वाले स्ट्रेस से बच सकते हैं। पहले जानते हैं कि हाउसहोल्ड बजट मैनेजमेंट क्या होता है? इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है?

हाउसहोल्ड बजट का मतलब क्या है​​​​​

  • एक्सपर्ट कहती हैं कि हाउसहोल्ड बजट का मतलब आपके घर के खर्चों का हिसाब लगाना होता है। आप यह भी पता कर सकते हैं कि कितने पैसे कहां खर्च होते हैं? महीने का कितना पैसा बचाया जा सकता है? इसके अलावा आप अपनी लाइफस्टाइल पर होने वाले खर्चों का भी पता लगा सकते हैं।
  • हाउसहोल्ड एक्सपेंसेज में जरूरी बिल का पेमेंट करना, EMI चुकाना, बचत और इंवेस्टमेंट का टारगेट पूरा करना और स्कूल की फीस जैसे खर्चे शामिल होते हैं।

हाउसहोल्ड बजट बनाने के उपाय

  • कई तरह से हाउसहोल्ड बजट तैयार कर सकते हैं। इसका सबसे बेस्ट तरीका है कि आप अलग-अलग लिफाफे बना लें। इससे यह पता चलेगा कि कितना पैसा कहां जा रहा है?
  • अब कई मोबाइल एप्लिकेशन भी आ गए हैं, जिसमें आप इस तरह का हिसाब रख सकते हैं।

घरेलू बजट को 5 हिस्सों में बांट सकते हैं

  • बजट को अलग- अलग हिस्सों में बांटने से खर्च पर कंट्रोल रहता है। डेली बजट में रोज के खर्चे, वीकली बजट में हफ्ते में होने वाले खर्चे, मंथली बजट में हर महीने होने वाले खर्चे, हाफ ईयरली में 6 महीने और ईयरली बजट में साल भर के खर्चों का रिकॉर्ड मेंटेन कर सकते हैं।

बजट बनाते समय 8 बातों का रखें ध्यान

  • बजट बनाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे हमें बजट बनाने में फायदा मिलेगा। बजट को लगातार रिव्यू भी करते रहना चाहिए।

तीन हिस्सों में गोल सेट करें

  • जब बजट के लिए गोल सेट करें तो उसको भी कई हिस्सों में बांट सकते हैं। इससे हमें यह पता रहता है कि शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म गोल के लिए हमें किस तरह पैसों का इस्तेमाल करना चाहिए।

अपनी इनकम और खर्च का पता लगाएं

  • इनकम और खर्च में बैलेंस जरूरी है। इसके लिए आप डायरी बना सकते हैं, जिसमें सारे खर्च का रिकॉर्ड रख सकें।

हर महीने होने वाले खर्चे

  • इनकम का सबसे ज्यादा हिस्सा महीने के होने वाले खर्चों में लगता है। इसलिए हमें महीने के होने वाले खर्चे का हिसाब भी अलग-अलग रखना चाहिए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Household Budget; How to Create? Know Everyting About Household Budget Types, Planning and More


https://ift.tt/3q3nV2Z

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...