Skip to main content

योग करते हुए पीएम मोदी का 35 साल पुराना वीडियो वायरल? पड़ताल में दावा झूठा निकला

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर योग करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता कि ये शख्स कई कठिन आसन भी कर रहा है।

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो 35 साल पुराना है और इसमें पीएम मोदी योग करते दिख रहे हैं।

और सच क्या है?

  • वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें यूट्यूब पर भी यही वीडियो मिला। MCPetruk नाम के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो 12 मई 2016 को अपलोड किया गया है।
  • यूट्यूब पर दिए गए डिस्क्रिप्शन के अनुसार, वीडियो 1938 में बनी एक मूक ( साइलेंट) फिल्म का है, जिसमें योग गुरु बीकेएस आयंगर योग करते दिख रहे हैं।
  • द अटलांटिक वेबसाइट पर हमें 2014 का एक आर्टिकल मिला, जिससे पुष्टि होती है कि वायरल वीडियो में योग करते दिख रहे शख्स योग गुरु बीकेएस आयंगर ही हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
35-year-old video of PM Modi doing yoga goes viral


https://ift.tt/2J0gfxL

Comments

Popular Posts

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...