Skip to main content

मोदी ने कहा- एक खुशखबरी देना चाहता हूं, मां अन्न पूर्णा की प्रतिमा कनाडा से भारत आ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। उन्होंने कहा कि देश के लाेगों को एक खुशखबरी देना चाहता हूं। मां अन्न पूर्णा की प्रतिमा कनाडा से भारत आ रही है। यह 100 साल पहले 1913 में वाराणसी से चुराकर भेजी गई थी। मैं कनाडा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मां अन्न पूर्णा का काशी से गहरा संबंध। प्रतिमा का वापस आना हमारे लिए सुखद। ऐसा करने वाले गिरोह पर सख्ती लगाई जा रही है। भारत प्रतिमाएं वापस लाने का प्रयास कर रहा है।

लोगों से मांगे थे सुझाव

मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हर बार मन की बात में हम उन लोगों की कामयाबी का जश्न मनाते हैं, जो समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। कई ऐसे उदाहरण वक्त की कमी के कारण साझा नहीं हो पाते। मैं बहुत से सुझाव पढ़ता हूं और वे वाकई बहुत कीमती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस महीने मन की बात कार्यक्रम 29 तारीख को है। मुझे पहले से जीवन यात्रा को प्रेरित करने वाली कई दिलचस्प जानकारियां मिली हैं। आप NaMo App, MyGov पर अपने विचार साझा करते रहें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें। मन की बात पीएम का रेडियो प्रोग्राम है। यह हर महीने के आखिरी रविवार को ब्रॉडकास्ट किया जाता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो प्रोग्राम का यह 71वां संस्करण है।


https://ift.tt/2HLpVeG

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...