Skip to main content

5 राज्यों में फिर लॉकडाउन लगाने जा रही है मोदी सरकार? जानें इस दावे का सच

क्या हो रहा है वायरल: एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार 5 राज्यों में फिर लॉकडाउन लागू करने जा रही है।

वीडियो का कैप्शन है- 5 राज्यों में लॉकडाउन लगाने की मंजूरी, मोदी सरकार ने किया ऐलान। इंटरनेट पर अब तक इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

और सच क्या है?

  • वीडियो की हेडिंग में 5 राज्यों में लॉकडाउन की बात लिखी है। लेकिन, वीडियो में कहीं भी लॉकडाउन का जिक्र नहीं है। सिर्फ नाइट कर्फ्यू और दिल्ली में मास्क से जुड़े नियमों का जिक्र है। मतलब साफ है कि वीडियो में बड़े पैमाने पर व्यूज बटोरने के लिए भ्रामक हेडिंग दी गई है।
  • अलग-अलग की-वर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि केंद्र सरकार ने 5 राज्यों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।
  • गृह मंत्रालय की तरफ से 25 नवंबर, 2020 को लिखा गया एक पत्र हमें मिला। ये पत्र गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को लिखा है। इसमें कंटेनमेंट जोन को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 5 राज्यों में लॉकडाउन लगाए जाने का कोई जिक्र नहीं है।
  • इन सबसे साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा 5 राज्यों में लॉकडाउन लगाए जाने का दावा फेक है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Modi government to put impose lockdown in 5 states again


https://ift.tt/3laUk3X

Comments

Popular Posts

हफ्ते में 5 दिन खुलेगा पूरा भोपाल, व्यापारियों से चर्चा के बाद लागू होगी नई व्यवस्था; पंजाब में शनिवार, रविवार और छुट्टियों पर बाजार रहेगा बंद, बाहर निकलने पर बैन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुएपंजाबऔर मध्यप्रदेशसरकार ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। जहां पंजाब सरकार ने शनिवार, रविवार और पब्लिक हॉलिडे परपूरे राज्य मेंसभी दुकानें, बाजार बंद और घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी रखने का फैसला किया है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल मेंसप्ताह में पांच दिन पूरा शहरखोलने की घोषणा की है। यहांशनिवार-रविवार को दो दिन दूध-दवाई जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा। मध्यप्रदेश: भोपाल मेंदो दिन शनि-रवि को बंद रखे जाएंगे बाजार भोपाल में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सप्ताह में पांच दिन पूरा भोपाल खोलने की घोषणा की है। शनिवार-रविवार को दो दिन दूध-दवाई जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा। फिलहाल क्लस्टर और नंबर सिस्टम से अलग-अलग इलाकों की दुकानें खोली जा रही हैं। नई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर तरुण पिथोड़े का कहना है - पहले इस बारे में व्यापारिक संगठनों से बात की जाएगी। उसके बाद ही तय किया जाएगा कि व्यवस...