Skip to main content

तमिलनाडु से टकराया तूफान; दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ मरीज और कोविड-19 की नई गाइडलाइंस

नमस्कार!
देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या कम हो रही है। इस बीच, पंजाब सरकार ने राज्य में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 172.56 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 56% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,964 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,110 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,689 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। 10 ट्रेड यूनियनों का दावा है कि देशभर में इसमें 25 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे।
  • महाराष्ट्र में BMC के खिलाफ दायर की गई कंगना रनोट की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।

देश-विदेश
कोरोना की नई गाइडलाइन: कंटेनमेंट जोन्स में सख्ती पर जोर

केंद्र सरकार ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्र का फोकस कंटेनमेंट जोन पर है। सरकार ने यहां राज्यों से सख्ती और सावधानी बरतने को कहा है। राज्यों को छूट दी गई है कि वो अपने हालात के हिसाब से पाबंदियां लागू कर सकते हैं। कंटेनमेंट जोन में नाइट कर्फ्यू भी लगा सकते हैं।

दुनिया के 54 देशों में दूसरी लहर, रोज 6 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे
दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 14 लाख के पार जा चुका है। सितंबर तक दुनिया में रोजाना औसतन 3 लाख मरीज बढ़ रहे थे। अब रोज 6 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, रूस समेत 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है।

तूफान निवार के चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में आज छुट्टी
बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) देर रात कराईकल (आंध्र प्रदेश) और महाबलीपुरम (तमिलनाडु) से टकराया। यहां से गुजरते वक्त 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र में NDRF की 25 टीमें तैनात थीं। इसमें 1200 रेस्क्यू ट्रूपर्स भी तैनात किए गए।

सरकार ने DBS बैंक-लक्ष्मी विलास बैंक के मर्जर को मंजूरी दी
केंद्रीय कैबिनेट ने DBS बैंक में लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के मर्जर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब DBS बैंक की भारतीय यूनिट में लक्ष्मी विलास बैंक का विलय हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इस फैसले से बैंक के 20 लाख डिपॉजिटर और 4 हजार कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

लालू ने भाजपा विधायक से कहा- स्पीकर के चुनाव से एब्सेंट हो जाओ
बिहार विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें लालू, पिरपैती से भाजपा विधायक ललन पासवान से कह रहे हैं कि विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की वोटिंग से एब्सेंट हो जाओ। लालू ने यह बात 3 बार कही।

पॉजिटिव खबर
ब्रेड बेचने वाले विकास ने बनाई करोड़ों की कंपनी

यूपी के जालौन जिले में आने वाले रामपुरा गांव के विकास उपाध्याय कभी ब्रेड बेचा करते थे, आज करोड़ों के टर्नओवर वाली कंपनी के मालिक हैं और दो से तीन लाख रुपए उनकी मंथली इनकम है। विकास खुद बता रहे हैं कि विपरीत हालात में उन्होंने खुद को कैसे आगे बढ़ाया और कैसे अपना बिजनेस सेट किया।
पढ़ें पूरी खबर

भास्कर एक्सप्लेनर
मुंबई हमले के बाद बनी NIA, कश्मीर में टेरर फंडिंग रोकी

26 नवंबर 2008 को मुंबई पर अब तक के सबसे खतरनाक हमले हुए। इसमें पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में जगह-जगह हमले किए। इन हमलों में 166 लोग मारे गए, जबकि 350 से ज्यादा घायल हो गए। इन्हीं हमलों की देन है नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)। लेकिन सवाल है कि NIA की जरूरत क्यों पड़ी?
पढ़ें पूरी खबर

सुर्खियों में और क्या है...

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल (71) का बुधवार तड़के निधन हो गया। पटेल 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे।
  • बिहार विधानसभा में महागठबंधन की मोर्चेबंदी के बावजूद NDA के विजय कुमार सिन्हा स्पीकर चुने गए। राज्य में पहली बार स्पीकर की कुर्सी भाजपा को मिली।
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। बिना मास्क निकलने वालों पर ड्रोन से नजर रखें।
  • टाटा की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 14.27 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस आधार पर टाटा ने रिलायंस और HDFC ग्रुप को भी पीछे छोड़ दिया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Thunderstorm hit Tamil Nadu; 6 million corona patients and new guidelines of Kovid-19 in the world


https://ift.tt/3l7ihci

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...