Skip to main content

प्रधानमंत्री पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जाएंगे, तीन कंपनियों के वैक्सीन प्लांट में विजिट करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन शहरों में कोरोना वैक्सीन के प्रोडक्शन का रिव्यू करेंगे। वे अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और हैदराबाद में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे।

इस विजिट के बारे में प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था। PMO ने कहा था कि भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई के फाइनल फेज में आ गया है। मोदी की इस विजिट और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत से उन्हें भारत में वैक्सीनेशन की तैयारियों, चुनौतियों और इसके रोडमैप के बारे में एक नजरिया बनाने में मदद मिलेगी।

SII में रिहर्सल की गई
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को रिहर्सल भी की गई। यहां मोदी वैक्सीन प्रोडक्शन और उसके डिस्ट्रीब्यूशन मैकेनिज्म का रिव्यू करेंगे। इसके लिए रोड रूट पर मूवमेंट का ट्रायल किया गया। एयरफोर्स के चॉपर की लैंडिंग भी कराई गई।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के प्रोडक्शन के लिए ब्रिटेन की कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। SII दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है। एक्सपर्ट्स और सरकारी अधिकारियों का मानना है कि भारत में सबसे पहले यही वैक्सीन मिलेगी।

मोदी 4 बजे हैदराबाद पहुंचेंगे
स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के बारे में जानकारी लेने के लिए मोदी हैदराबाद जाएंगे। दोपहर बाद 4 बजे वे हाकिमपेट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। यहां से वे भारत बायोटेक जाएंगे। एक घंटे तक वैक्सीन बनाने वाले प्लांट पर रुकने के बाद वे 5.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ कोवैक्सिन बनाने के लिए हाथ मिलाया है। भारत बायोटेक ने इसके फेज-III ट्रायल्स शुरू कर दिए हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के एक हॉस्पिटल में इस वैक्सीन का डोज लगवा चुके हैं।

हैदराबाद जाने से पहले मोदी अहमदाबाद जाएंगे। यहां जायडस कैडिला अपनी वैक्सीन ZyCoV-D डेवलप कर रही है। जायडस कैडिला की वैक्सीन भी फेज-3 के ट्रायल्स में है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पीएम मोदी अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, पुणे में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और हैदराबाद में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। - फाइल फोटो


https://ift.tt/37cpkvr

Comments

Popular Posts

हफ्ते में 5 दिन खुलेगा पूरा भोपाल, व्यापारियों से चर्चा के बाद लागू होगी नई व्यवस्था; पंजाब में शनिवार, रविवार और छुट्टियों पर बाजार रहेगा बंद, बाहर निकलने पर बैन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुएपंजाबऔर मध्यप्रदेशसरकार ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। जहां पंजाब सरकार ने शनिवार, रविवार और पब्लिक हॉलिडे परपूरे राज्य मेंसभी दुकानें, बाजार बंद और घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी रखने का फैसला किया है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल मेंसप्ताह में पांच दिन पूरा शहरखोलने की घोषणा की है। यहांशनिवार-रविवार को दो दिन दूध-दवाई जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा। मध्यप्रदेश: भोपाल मेंदो दिन शनि-रवि को बंद रखे जाएंगे बाजार भोपाल में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सप्ताह में पांच दिन पूरा भोपाल खोलने की घोषणा की है। शनिवार-रविवार को दो दिन दूध-दवाई जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा। फिलहाल क्लस्टर और नंबर सिस्टम से अलग-अलग इलाकों की दुकानें खोली जा रही हैं। नई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर तरुण पिथोड़े का कहना है - पहले इस बारे में व्यापारिक संगठनों से बात की जाएगी। उसके बाद ही तय किया जाएगा कि व्यवस...