Skip to main content

पढ़िए, द न्यूयॉर्क टाइम्स की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

चीन द्वारा इस साल जनवरी की शुरुआत में कोरोना वायरस फैलने की खबरों पर अंकुश लगाने की साजिश का खुलासा हुआ है। वहां के सरकारी सेंसरों ने ऐसी खबरों को दबाने के लिए हर तरीका अपनाया था। न्यूयॉर्क टाइम्स और स्वयंसेवी न्यूज संगठन प्रो पब्लिका ने चीन की इस साजिशन चालाकी की समीक्षा में क्या कहा? पढ़िए इस लेख में.....

कोरोना को लेकर चीन की चालाकी/ शुरुआती दौर में वायरस के प्रकोप की खबरों को रोका, पांच हजार आदेश जारी किए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर गंभीर होती जा रही है। पॉजिटिविटी रेट जो अक्टूबर में वहां केवल 2% थी, पिछले कुछ सप्ताहों से 7.7% हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का क्या कहना है पाक के मौजूदा कोविड खतरे के बारे में? पढ़ें इस लेख में....

पाकिस्तान में वायरस का कहर बढ़ा/ पिछले कुछ सप्ताहों से दूसरी लहर के कारण पाक में संक्रमित लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में बड़े पैमाने पर तेजी से कई प्रोजेक्ट्स के लिए सरकारी जमीनें आवंटित कर रहे हैं। जबकि इनमें से कई जमीनों के आवंटन का मूल निवासी और पर्यावरण समर्थक समूह विरोध कर रहे हैं। आखिर क्यों कर रहे हैं ट्रम्प जाते-जाते ऐसा? जानने के लिए पढ़ें यह लेख...

विरोध के बावजूद ट्रम्प की मनमानी/ अमेरिका में प्रतिबंधित स्थानों पर माइनिंग, गैस खनन के लिए जमीन आवंटन कर रहे हैं तेजी से

खिलाड़ियों को साइंस फिक्शन की सजीव दुनिया में ले जाने के सपने दिखाने वाला गेम साइबर पंक-2077 बुरी तरह फ्लॉप हो गया है। दिसंबर में रिलीज से पहले 80 लाख लोगों ने गेम की कॉपियों के ऑर्डर दे दिए थे। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि कई गेमर्स ने इस सप्ताह वितरकों से उनका पैसा लौटाने की मांग की है? पढ़ें इस लेख में...

वीडियो गेम साइबर पंक-2077 फ्लॉप/ लाखों खिलाड़ियों ने पैसा वापस मांगा, कुछ लोग मुकदमा भी दायर कर सकते हैं

एक रिसर्च से सामने आया है कि धावकों जैसे अधिक सक्रिय लोगों के शरीर में एंटीबॉडी सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा बन सकती हैं। मास्क पहनकर एक्सरसाइज करने के कोई नुकसान तो नहीं हैं? क्या कहते हैं तमाम रिसर्च पढ़ें इस लेख में...

सक्रियता से एंटीबॉडीज ज्यादा बनती हैं/ फ्लू की वैक्सीन पर रिसर्च से यह तथ्य सामने आया, दूसरी वैक्सीन के साथ भी ऐसा संभव



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read this week's select stories from The New York Times with just one click


https://ift.tt/37zRyBy

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...