Skip to main content

कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, छत्तीसगढ़ में महानदी तो मध्यप्रदेश में नर्मदा उफान पर, कई डैम से छोड़ा गया पानी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार तड़के महानदी उफान पर आई तो आसपास के 27 गांव प्रभावित हुए। सरिया और पुसौर के 12 गांव टापू बन गए हैं। प्रशासन और पुलिस के बचाव दल ने बुजुर्ग, महिला, बच्चों समेत 1300 लोगों को निकालकर पुसौर के छिछोरउमरिया और दूसरे राहत शिविरों में शिफ्ट किया। कई परिवार के पुरुष घर में ही रुके हैं ताकि सामान बचा सकें। शुक्रवार देर रात तक कलेक्टर महानदी के जल स्तर की जानकारी लेते रहे और हीराकुद के 46 गेट खुलवाए। शनिवार को दिनभर एसपी के साथ बाढ़ प्रभावित गांव और राहत कार्यों का जायजा लेते रहे।

नाव से लोगों को पहुंचा रहे सुरक्षित स्थान पर

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पानी भर जाने के कारण होमगार्ड द्वारा नाव भी चलाई गई है। महिमा नगर, डोंगरवाड़ा, संजय नगर, ग्वालटोली, जासलपुर, बालाभेंट, बांद्राभान और धानाबढ़ में नाव से 200 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है।

कान्हा को थाली में बैठाकर झुलाया झूला

इंदौर में डोल ग्यारस का पर्व शनिवार को बारिश के बावजूद मनाया गया। कोरोना के कारण डोल निकालने पर पाबंदी है तो बड़ी ग्वालटोली स्थित श्रीराम मंदिर में भक्तों ने अपने कान्हा को थाली में बैठाकर ही झूला दिया।

पहली बार नृत्य-संगीत नहीं, मास्क-दूरी के बीच पूजा

कोरोना काल ने पर्व-त्योहारों का स्वरूप भी बदल दिया है। करमा पर हर साल अखरा गुलजार रहता था। रात भर नृत्य-संगीत होता था। इस बार सब कुछ बदला दिखा। चडरी अखरा में चेहरे पर मास्क और दूरी के बीच महिलाओं ने पूजा की। प्रार्थना की- हे करम देव, कोरोना से मुक्ति दो। फोटो झारखंड के रांची की है।

नर्मदा डैम से दूसरे दिन भी छोड़ा गया पानी

गुजरात के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर नर्मदा डैम से दूसरे दिन भी पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को 10 गेट खोलने के अगले दिन 23 गेट खोल दिए गए। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने को लेकर नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। इधर, प्रदेश में कच्छ के अबडासा में सर्वाधिक 8 इंच बारिश होने से कई गांवों का संपर्क कट गया। सूरत-कामरेज में भी पौने 4 इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदा ज़िले के केवड़िया स्थित बांध की अधिकतम ऊंचाई 138.68 मीटर है।

ओरछा-टीकमगढ़ का रपटा डूबा

एमपी-यूपी सीमा पर स्थित माताटीला बांध के शुक्रवार-शनिवार रात 23 में से 20 गेट खोलकर 2.45 लाख क्यूसेक की रफ्तार से पानी बेतवा में छोड़ा गया। माताटीला के गेट पहले दो फीट फिर सुबह 6 बजे छह फीट और आठ बजे के बाद आठ फीट तक खोले गए। जिससे बेतवा नदी उफान पर है।

नदी का जल स्तर बढ़ने से उप तहसील बसई के देवगढ़, चौवाया, हीरापुर और मकड़ारी गांव में खतरा बढ़ गया है। अब अगर गेट की ऊंचाई और बढ़ाई गई तो ये गांव में बाढ़ आ सकती है। माताटीला बांध के गेट खोलने पर ओरछा से निकली बेतवा नदी पर बना टीकमगढ़-ओरछा रपटा (पुल) डूब गया है और आवागमन बंद है।

माताटीला बांध से छोड़ा पानी

माताटीला बांध से शुक्रवार को देर रात छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी के बाद बेतवा नदी उफान पर आ गई है। बेतवा का पानी बुंदेला राजाओं की छतरियों तक पहुंच गया है। टीकमगढ़ में धसान नदी का फ्लो बढ़ने के बाद बानसुजारा बांध के 7 गेट खोले गए हैं। उधर, छतरपुर में ग्राम परेई में शुक्रवार को खेत में भरे पानी में डूबने से बड़े अनुरागी की दो बच्चियों की मौत हो गई।

टूटे पुल से निकल रहे वाहन

छतरपुर के बारीगढ़ से गौरिहार रोड पर रामपुर गांव के पास से निकली केल नदी का पुल आज से करीब 1 साल पहले टूट गया था। पुल के दो पिलर पूरी तरह से नीचे धंस गए थे। जिस पर प्रशासन ने पुल का रास्ता रोककर निकलने के लिए अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया था। कुछ दिनों तक इस पुलिया के ऊपर से बड़े वाहन निकलते रहे, लेकिन बरसात के पानी में यह अस्थाई पुलिया बह गई है।

बारिश से क्षेत्र में नदी उफान पर

मप्र के होशंगाबाद जिले के ग्राम मकोड़िया का सड़क संपर्क टूट गया। शनिवार सुबह होशंगाबाद जिला अस्पताल में एक युवक की बीमारी के चलते मौत होने पर मार्ग बंद होने की स्थिति में ग्रामीणों ने रेल पटरी से पैदल चलकर युवक का शव गांव मकोडिया पहुंचाया। गांव के संजय लौवंशी ने बताया कि केदार यादव कुछ दिनों से बीमार था, इसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। आज गांव जाने के सभी मार्गों पर अधिक पानी होने से डोलरिया से रेल पटरी के रास्ते गांव पहुंचे। जहां गांव में बने मुक्तिधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पानी में अटखेलियां करतीं बतख

फोटो मध्यप्रदेश के उज्जैन की है। यहां के देसाई नगर स्कूल के बाहर तेज बारिश के बीच बतख भी पानी में अटखेलियां करती नजर आईं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Many states like floods due to heavy rains, Mahanadi in Chhattisgarh and Narmada boom in Madhya Pradesh, water released from many dams, settlements submerged


https://ift.tt/3b7JY1c

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...