Skip to main content

79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय की दिल का दौरा पड़ने से मौत, आज मिलना था द्रोणाचार्य अवॉर्ड

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से ठीक एक दिन पहले ही 79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें शनिवार को लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलना था। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि राय ने शुक्रवार शाम को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

पुरुषोत्तम ने ओलिंपियन वंदना राव, हेप्टाएथलीट प्रमिला अयप्पा, अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, ईबी शयला, रोसा कुट्टी और जीजी परमिला जैसे एथलीट्स को ट्रेनिंग दी। इन सभी एथलीट्स ने ट्रैक पर न सिर्फ अपने कोच की साख बढ़ाई, बल्कि देश का नाम ही हमेशा ऊंचा किया था।

एथलेटिक्स फेडरेशन ने कोच राय की मौत पर दुख जताया
एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कोच पुरुषोत्तम राय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा एसोसिएशन दुखी है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एथलेटिक्स को दे दी थी। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं।

कोच पुरुषोत्तम राय की मौत से दुखी: अंजू बॉबी जॉर्ज

पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज भी उनकी मौत से दुखी हैं। जॉर्ज ने कहा कि वे अच्छे कोच थे। उनकी निगरानी में कई ओलिंपियन तैयार हुए। द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने से एक दिन पहले उनका गुजर जाना, वाकई तकलीफ पहुंचाने वाला है।

राय ने 1987 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 1988 की एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैम्पियनशिप और 1999 के सैफ गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम तैयार की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पुरुषोत्तम राय ने 1974 में नेताजी इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से कोचिंग में डिप्लोमा लिया था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग देना शुरू की। -फाइल


https://ift.tt/34Ev0i9

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...