Skip to main content

ट्रम्प ने कहा- बिडेन के अमेरिका में कोई सुरक्षित नहीं होगा; साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन लाने का भरोसा दिलाया

रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रम्प को पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। ट्रम्प व्हाइट हाउस से इस कन्वेंशन में शामिल हुए और एक्सेपटेंस स्पीच दी। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन के जीतने पर अमेरिका में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। बिडेन एक ऐसे नेता रहे हैं जिनका लेफ्ट एक्स्ट्रिमिस्ट रहने का रिकॉर्ड रहा है। अगर वे सत्ता में आते हैं तो अमेरिका खतरनाक बन जाएगा, यहां कानून खत्म हो जाएगा।
ट्रम्प देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में व्हाइट हाउस से एक्सेपटेंस स्पीच दी। इस मौके पर उनके हजारों समर्थक भी व्हाइट हाउस लॉन में मौजूद रहे। अपने 1 घंटे 11 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने जहां विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधा वहीं इलीगल इमिग्रेशन, पेरिस क्लाइमेट अकॉर्ड को खत्म करने जैसे अपने कामों को गिनाया।

ट्रम्प की स्पीच के बाद व्हाइट हाउस के ऊपर कुछ इस तरह से आतिशबाजी की गई।

महामारी पर विपक्ष के आरोपों को नकारा
ट्रम्प ने महामारी को काबू नहीं करने के विपक्षी पार्टी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा- हम वायरस को हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोगों को बचाने वाली थेरैपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस साल के अंत तक या उससे भी जल्दी हम वैक्सीन भी तैयार कर लेंगे। किसी ने नहीं सोचा था कि इसे इतनी जल्दी तैयार कर लिया जाएगा। हम वायरस और महामारी को हराएंगे और पहले की तरह मजबूती से उभरेंगे। हम साइंस और डेटा की मदद से इसे काबू करने की कोशिशों में जुटे हैं।

व्हाइट हाउस में ट्रम्प की स्पीच के दौरान हजारों लोग भी मौजूद रहे।

मैक्सिको बॉर्डर पर 482 किमी. लंबी दीवार बनवाई: ट्रम्प

उन्होंने कहा कि नार्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एनएएफटीए) को खत्म करना या बदलना मुमकिन नहीं था, लेकिन मैंने इसे गलत साबित किया। इस साल मैंने अमेरिका मैक्सिको कनाडा एग्रीमेंट पर साइन किए। अब ऑटो कंपनियां अमेरिका में अपने प्लांट बना रही हैं। वे अमेरिकी स्टाफ को न तो निकाल रही है और न ही देश छोड़ कर जा रही है। मैंने इलीगल माइग्रेंट्स को रोकने के लिए भी कदम उठाए। मैक्सिको से सटी सीमा पर 300 मील (करीब 482 किमी.) लंबी दीवार बनाई है। हर हफ्ते करीब 16 किमी. दीवार बनाई भी जा रही है।

ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, उनकी बेटी इवांका और दामाद और उनके बेटे जूनियर ट्रम्प भी मौजूद रहे।

ट्रम्प ने पुलिस का बचाव किया
ट्रम्प ने केनोशा में अश्वेत जैकब ब्लैक के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा- जब पुलिस की ओर से बदसलूकी होगी तो कानून करने वाले को गलत ठहराएगा। हालांकि, हमने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जैसा अभी हो रहा है। हम कभी भी भीड़ को मनमानी नहीं करने दे सकते। रिपब्लिक पार्टी डेमोक्रेट्स के शासन वाले शहरों, केनोशा, मिनेपोलिस, पोर्टलैंड, शिकागो और न्यूयॉर्क में हो रही, हिंसा, लूट, आगजनी और दंगों की कड़ी निंदा करती है।

कन्वेंशन खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस के लॉन के ऊपर आतिशबाजी की गई।

ट्रम्प ने पुलिस का बचाव किया

ट्रम्प ने केनोशा में अश्वेत जैकब ब्लेक के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा- जब पुलिस की ओर से बदसलूकी होगी तो कानून गलत करने वाले को गलत ठहराएगा। हालांकि, हमने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जैसी अभी है। हम कभी भी भीड़ को मनमानी नहीं करने दे सकते। रिपब्लिक पार्टी डेमोक्रेट्स के शासन वाले शहरों, केनोशा, मिनेपोलिस, पोर्टलैंड, शिकागो और न्यूयॉर्क में हो रही, हिंसा, लूट, आगजनी और दंगा की कड़ी निंदा करती है।

छोटे भाई रॉबर्ट को याद किया

ट्रम्प ने अपने संबोधन के दौरान अपने छोटे भाई रॉबर्ट ट्रम्प को भी याद किया। बीते हफ्ते रॉबर्ट की मौत हुई थी। ट्रम्प ने कहा- मेरा भाई रॉबर्ट मुझे अभी ऊपर से देख रहा होगा। वह एक शानदार भाई था। मुझे उसकी ओर से किए गए कामों पर गर्व है। आइए हम एक पल के लिए उस आदमी को याद कर लें जिसने हमेशा हमारे लिए लड़ा। हमारे साथ खड़ा रहा। उसने हमेशा अमेरिका के मूल्यों को बचाने के लिए काम किया।

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1 . तीसरे दिन ट्रम्प के वक्ताओं के 20 प्रमुख बयान; इनमें से 13 झूठे, चार सच्चे और तीन बेहद चौंकाने वाले

2. ट्रम्प ने भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अमेरिकी नागरिकता दी, कहा- आपने खुद को सबसे ज्यादा ईमानदार साबित किया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में भाषण देते हुए। वे इस कार्यक्रम में व्हाइट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।


https://ift.tt/32wGPEh

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...