Skip to main content

शांक्सी प्रांत में पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट ढहा, 29 लोगों की मौत, 35 घायल; मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्टोरेंट के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या रविवार सुबह 29 हो गई। 35 लोग घायल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मलबे में अब भी काफी लोग दबे हो सकते हैं। बीजिंग से एक स्पेशल टीम यहां पहुंची है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट की बिल्डिंग ज्यादा पुरानी नहीं थी। लिहाजा, यह कैसे गिरी? इस बारे में कुछ कहना अभी मुश्किल है।

पार्टी के दौरान हुई हादसा

सूत्रों के मुताबिक, जिस दौरान हादसा हुआ, उस वक्त रेस्टोरेंट में कई लोग एक बर्थडे पार्टी के लिए मौजूद थे। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि कुल कितने लोग उस वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद थे।

संकरी जगह में था रेस्टोरेंट

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेस्टोरेंट वाली जगह बहुत खुली नहीं है। इसलिए पुलिस और रेस्क्यू टीम को वहां मशीनें ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्र में बारिश की वजह से भी कुछ परेशानियां सामने आईं। कुछ खबरों में कहा गया है कि घटना में रेस्टोरेंट के मालिक की भी मौत हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शांक्सी प्रांत में गिरने वाले रेस्टोरेंट की बिल्डिंग पुरानी नहीं थी। हालांकि, यह काफी संकरी जगह में बनी हुई थी।


https://ift.tt/3lFpbHk

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...