Skip to main content

8 जून को झगड़े के बाद ही रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था, जाने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर कम्प्यूटर की 8 हार्डडिस्क का डाटा डिलीट कराया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की सीबीआई जांच में बड़ी जानकारियां सामने आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच 8 जून को झगड़ा हुआ था। सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी के हवाले से इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि झगड़े के बाद रिया ने 8 कम्यूटर हार्डडिस्क से डेटा डिलीट कराया था। इसके लिए बाकायदा एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया गया था।

पिठानी ने सीबीआई को बताया कि जब डेटा डिलीट करते समय सुशांत मौके पर मौजूद थे। उनके कहने पर ही डेटा डिलीट किया गया था। इसके बाद रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें क्या कंटेंट थे। अब इसका पता लगाना सीबीआई के लिए नई चुनौती है।

हार्ड डिस्क में सुशांत और रिया का पर्सनल डेटा हो सकता है

माना जा रहा है कि हार्डडिस्क में रिया और सुशांत के पर्सनल वीडियो और फोटोग्राफ हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि सीबीआई की ओर से होना अभी बाकी है। 8 जून की रात रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी सुशांत के घर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने तीन सूटकेस में सामान भरा और रिया अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट को छोड़कर चली गई थी। इसकी पुष्टि बिल्डिंग के चौकीदार ने भी की है, जिसे बुधवार को सीबीआई टीम ने पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्टहाउस बुलाया था।

रिया पर ड्रग्स लेने का भी आरोप

अभिनेत्री रिया पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी, सीबीआई के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिया के साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, जया शाह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान ईडी ने रिया के डिलीट किए चैट हासिल किए थे, जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई थी। यह जानकारी एनसीबी को सौंप दी गई थी।

एनसीबी की टीम जल्द ही मामले में रिया और दूसरे आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि रिया ने कभी ड्रग्स नहीं ली।

चैट में हाई ड्रग का जिक्र

रिया के जो चैट ईडी ने हासिल किए हैं, उसमें एमडीएमए नाम के हाई ड्रग की बात की गई है। यह ड्रग मुंबई में होने वाली पार्टियों में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है- पानी, चाय या कॉफी में चार बूंद डालकर उसे दे देना। फिर 40 मिनट लगेंगे।

सीबीआई की पूछताछ जारी

सीबाआई ने बुधवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रखा। जांच एजेंसी ने सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और उस इमारत के सुरक्षाकर्मी से पूछताछ की है, जहां सुशांत रहते थे। इसके अलावा मामले की जांच से जुड़े दो पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

रिया को कूपर अस्पताल के शवगृह (मॉर्चुरी) में जाने की इजाजत देने के मामले में महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल प्रबंधन और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों से सवाल किया है कि रिया को किस नियम के तहत शवगृह में जाने की इजाजत दी गई।

ईडी भेजेगी संदीप सिंह को समन

सुशांत के कथित दोस्त संदीप सिंह को भी ईडी जल्द ही समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। सुशांत की मौत के बाद संदीप घर से पोस्टमार्टम रूम तक देखा गया था, लेकिन सुशांत के परिवार वालों ने कहा था कि वे उसे नहीं जानते।

मामले में काफी रहस्य छिपा है : विकास
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले में काफी रहस्य छिपा हुआ है। यह भयावह है। इससे यह मालूम चलता है कि इस मामले से कुछ बड़े लोग भी जुड़े हुए हैं। सबसे पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर और उस क्षेत्र के डीसीपी को सस्पेंड करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर सिद्धार्थ पिठानी का बयान सही है कि सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया ने कुछ हार्डड्राइव नष्ट की है, तो इससे साफ पता चलता है कि सुशांत की हत्या हुई है। यह सबकुछ साजिश के तहत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर ईडी, सीबीआई के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी एफआईआर दर्ज की है। रिया पर ड्रग्स लेने का आरोप है। - फाइल फोटो


https://ift.tt/2QssRO7

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...