Skip to main content

देश में मानसून के 88 दिनों में 82% बारिश, मानसून वापसी में 20 दिन बाकी, तब तक 106% बारिश की संभावना

(अनिरुद्ध शर्मा) देश में मानसूनी सीजन में 88 सेंटीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। अब तक मानसून के 88 दिनों में 74 सेमी बारिश हो चुकी है। यानी कोटे का 81% पानी बरस चुका है और अभी मानसून की वापसी शुरू होने में 20 दिन बचे हैं। मौसम विभाग कह रहा है कि यही दौर जारी रहेगा और इस बार विदाई तक मानसून सामान्य से 4 से 6% तक ज्यादा भिगोएगा।

सिर्फ अगस्त की बात करें तो अब तक 123% फीसदी बारिश हो चुकी है, जो पिछले 25 वर्षों में सर्वाधिक है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा बताते हैं कि 3, 9, 13, 19 और 24 अगस्त को निम्न दबाव का क्षेत्र पैदा हो गया और हर बार ओडिशा से शुरू होकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से होते हुए गुजरात तक गया।

यह क्षेत्र जैसे-जैसे आगे बढ़ा, हर इलाके में लंबी अवधि की बारिशें हुईं। निम्न दबाव का क्षेत्र बारबार बनने और उसके मानसूनी टर्फ के साथ जुड़ने से इस बार एकाएक भारी बारिश के बजाय कई-कई घंटों की रिमझिम बारिश का ट्रेंड दिखा।

बीते 50 साल में केवल 5 बार मानसून में अत्यधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के दौरान जब बारिश सामान्य से 90 फीसदी या उससे भी कम होती है, तब उसे सूखा कहा जाता है और जब बारिश 110 या उससे अधिक हो तो उसे अतिवृष्टि वाला साल माना जाता है।

इंडियन डायपोल निगेटिव, फिर भी ला-नीना सितंबर में कराएगा ज्यादा बारिश

इंडियन ओशीन डायपोल के निगेटिव (जब हिंद महासागर के पूर्वी सिरे पर समुद्री सतह का तापमान पश्चिमी सिरे की तुलना में ज्यादा गर्म हो जाता है) होने का दक्षिण पश्चिमी मानसून पर विपरीत असर पड़ता है, लेकिन प्रशांत महासागर में ला-नीना की वजह से संभावना बनी हुई है कि सितंबर में भी सामान्य से कुछ अधिक ही बारिश होगी।

मौसम विभाग के 36 सब-डिवीजन में से सिर्फ 4 में सामान्य से कम बारिश

मानसून की वापसी की शुरुआत राजस्थान के पोकरण से 17 सितंबर को होगी और 15 अक्टूबर तक यह पूरे देश से विदा हो जाएगा। मौसम विभाग के 36 सब-डिवीजन में से 32 मंे अब तक सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। केवल 4 सब-डिवीजन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी यूपी और नगालैंड-मिजोरम-त्रिपुरा में सामान्य से कम बारिश हुई है।

7 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई

पिछले वर्ष मानसून में 10% ज्यादा जबकि इस बार अब तक 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले साल जून में बहुत कम और विदाई के वक्त भारी बारिश हुई थी। इस साल जून में अच्छी बारिश के बाद जुलाई कमजोर रहा, फिर अगस्त में मानसून सक्रिय है।

- डॉ. मृत्युंजय महापात्रा, महानिदेशक, मौसम विभाग



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की। नदी उफान पर है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इसे पार करते हैं।


https://ift.tt/2YE92Yw

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...