Skip to main content

106 साल पहले वर्ल्ड वार - I हुआ था शुरू; मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने दी थी ऐतिहासिक ड्रीम स्पीच

28 अगस्त यानी आज का दिन दुनिया के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे कोई याद नहीं रखना चाहेगा। इसी दिन 1914 में भीषण महायुद्ध की शुरुआत हुई, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए थे। करीब 48 हजार भारतीय सैनिक भी इस महायुद्ध की भेंट चढ़े थे।

जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, बल्गारिया और ओट्टोमन साम्राज्य (सेंट्रल पॉवर्स) ने ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली, रोमानिया, जापान और अमेरिका से युद्ध किया था। नई मिलिट्री टेक्नोलॉजी और इस युद्ध की त्रासदी यह थी कि इसने बहुत बुरी तरह से तबाही फैलाई।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने बताया था अपना ड्रीम

मार्टिन लूथर किंग ने 1963 में वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल के सामने यह ऐतिहासिक स्पीच दी थी। मानव अधिकार और राजनीतिक अधिकार ग्रुप्स की रैली के बाद उन्होंने अमेरिका में रंगभेद खत्म करने की अपील की थी। वॉशिंगटन डीसी में दो लाख से ज्यादा लोग जुटे थे। अफ्रीकी-अमेरिकियों के लिए समानता और नौकरियां मांग रहे थे। डॉ. किंग की "आई हेव अ ड्रीम' स्पीच अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन का प्रतीक बन गई और रिकॉर्डेड इतिहास में यह सबसे यादगार भाषणों में से एक है।

20वीं सदी का सबसे चर्चित तलाक आज ही हुआ

29 जुलाई 1981 को करीब 74 देशों के एक अरब टीवी दर्शकों ने प्रिंस चार्ल्स और एक स्कूल टीचर लेडी डायना स्पेंसर की शादी देखी थी। 1982 में दोनों का पहला बेटा प्रिंस विलियम और 1984 में दूसरा बेटा प्रिंस हैरी पैदा हुआ। 28 अगस्त 1996 में दोनों का औपचारिक तलाक हुआ। इसके एक साल बाद ही सड़क हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत हो गई। लेकिन, आज भी प्रिंसेस डायना की लाइफस्टाइल और फैशन सेंस चर्चा में रहता है।

आज का दिन इतिहास में इन घटनाओं के लिए भी जाना जाता हैः

  • 1600: मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • 1845: प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।
  • 1858: फिंगरप्रिंट को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
  • 1896: प्रसिद्ध उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।
  • 1904: कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
  • 1922: जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
  • 1924: जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
  • 1972: सामान्य बीमा कारोबार विधेयक पारित हुआ। बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण हुआ।
  • 1984: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1986: भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
  • 1990: इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
  • 1992: श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरुआत की।
  • 1999: मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।
  • 2000: ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2001: भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • 2006: दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
  • 2017: पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
  • 2018: भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for August 26th/ What Happened Today | Lady Diana Prince Charles Divorce| World War I begins | Martin Luther King Junior Dream Speech


https://ift.tt/3jkHZJN

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...