Skip to main content

रिया चक्रवर्ती को सीबीआई आज भी पूछताछ के लिए बुला सकती है, कल लगातार दूसरे दिन 7 घंटे पूछताछ की गई

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज 10वां दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे लगातार दो दिन पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को 10 घंटे और शनिवार को करीब 7 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए। रिपोर्ट की मानें तो रविवार को उन्हें फिर बुलाया गया है। रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, हाउसकीपर नीरज से भी सीबीआई सवाल-जवाब कर चुकी है।

रिया शनिवार को दोपहर 1.30 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची और रात 8.20 बजे निकलीं। उन्हें जाते और लौटते वक्त मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रिया से सुशांत के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए गए। दरअसल, एक्टर के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि वे सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं। हालांकि, रिया ने इन आरोपों को खारिज किया है।

पिठानी, नीरज और मिरांडा के साथ भी पूछताछ की गई
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी, सैम्युअल मिरांडा, नीरज सिंह के सामने भी रिया से सवाल किए। रिया से सुशांत के डिप्रेशन पर भी बात की। सीबीआई ने रिया से इससे जुड़े कागजात भी मंगवाए थे।

पिठानी ने क्या बताया
सीबीआई को सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि प्रियंका (सुशांत की बहन) और रिया के बीच झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा एक फार्म हाउस में पिकनिक के दौरान हुआ था। सुशांत ने रिया का साथ दिया था। सिद्धार्थ ने ये भी कहा कि सैमुअल ने उन्हें बताया था कि रिया सुशांत के क्रेडिट कार्ड के जरिए काफी शॉपिंग करती थी।

ड्रग्स केस में एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है
सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को होटल कारोबारी गौरव आर्या को समन देकर 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुशांत की बहन ने पूछा- रिया महंगे वकील की फीस कहां से दे रही हैं?
रिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, "खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी डील की कोशिश मैंने सुशांत से मिलने से पहले ही शुरू कर दी थी। मैंने उस प्रॉपर्टी के 74 लाख रुपए चुकाए हैं। इसमें से 50 लाख रुपए का लोन एचडीएफसी बैंक से लिया था। अब भी लोन चुका रही हूं। 17 हजार रुपए ईएमआई है। अब पता नहीं कहां से दूंगी, क्योंकि मेरी जिंदगी बर्बाद चुकी है।"

रिया के इस बयान पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, "आपको इस बात की चिंता है कि ईएमआई कैसे भरेंगी। मुझे बताइए कि आप देश के सबसे महंगे वकील को पैसे कहां से दे रही हैं?" श्वेता ने रिया को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. मौत से 5 महीने पहले सुशांत ने भविष्य को लेकर जताई थी चिंता, खर्च कम करने की बात की थी, रिया चक्रवर्ती कर रही थीं उनके पैसों को मैनेज

2. रिया और सुशांत के घर काम करने वालों में ड्रग्स को लेकर बात हुई थी, एक्ट्रेस ने सैमुअल मिरांडा से ‘डूबी’ लाने को कहा था

3. सुशांत के खर्चों को लेकर दावा: एक्टर ने एक बैंक खाते से 10 महीने में 4.6 करोड़ रुपए खर्च किए थे, रिया और उनके भाई शोविक के खर्चे भी उठाए थे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रिया शनिवार को दोपहर 1.30 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची और रात 8.20 बजे निकलीं। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2YPEbZo

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...