Skip to main content

24 घंटे में रिकॉर्ड 76826 मरीज बढ़े, 6 दिन में तीसरी बार 70 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; देश में अब तक 33.84 लाख केस

देश में कोरोना ने बीते 24 घंटे में फिर एक नए रिकॉर्ड को छुआ। एक दिन में सबसे ज्यादा 76826 संक्रमित बढ़े। एक दिन पहले ही 75995 केस आए थे। बीते छह दिन में यह तीसरा मौका है जब एक दिन में 70 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। 22 अगस्त को 70067 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब देश में इस बीमारी के अब तक तक 33.84 लाख केस आ चुके हैं।

हर दिन की तरह गुरुवार को भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14857 केस आए। यहां 9136 मरीज ठीक हुए, जबकि 355 की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स...

  • स्वास्थ्य मंत्रालय: सरकार ने बताया कि 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है।
  • पंजाब: कोरोना के प्रसार को देखते हुए सरकार ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। राज्य में संक्रमित मंत्रियों और विधायकों की कुल संख्या 29 हो गई है।
  • राजस्थान: सीएम ऑफिस के 10 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी बैठकों को रद्द कर दिया है।
  • उत्तरप्रदेश: राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ राज्य में अब तक 12 मंत्री पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की मौत हो गई।

पांच राज्यों के हाल

1. मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1317 केस मिले और 1207 लोग ठीक हुए। अब संक्रमितों की संख्या 58 हजार 181, ठीक होने वालों की संख्या 44 हजार 453 और मृतकों की संख्या 1306 हो चुकी है। हर दिन 20-22 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 12.71 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

2. राजस्थान
बीते 24 घंटे में 1345 केस आए। इनमें जयपुर में 225, जोधपुर में 233, कोटा में 129, अलवर में 121, अजमेर में 113, बांसवाड़ा में 27, प्रतापगढ़ में 25, भीलवाड़ा में 55, बूंदी में 23, दौसा में 19, चूरू में 17, करौली में 9, जैसलमेर में 6 संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई।

3. बिहार
बीते 24 घंटे में 1860 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 850 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 662 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 18 हजार 491 एक्टिव मरीज हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 857 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 33 हजार 568 हो गया है। इनमें 5 लाख 31 हजार 563 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 9136 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 444 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 5391 नए मामले सामने आए और 4331 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 8 हजार 491 केस मिले। इनमें 1 लाख 52 हजार 893 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3217 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को प्रदेश में 1 लाख 38 हजार 526 सैंपल्स की जांच की गई है। राज्य में अभी तक 50 लाख 80 हजार 205 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 93 लाख 20 हजार 725 घरों का सर्विलांस किया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/3b2aNUo

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...