Skip to main content

24 घंटे में 18 हजार एक्टिव केस बढ़े, इस महीने की सबसे बड़ी बढोतरी; देश में अब तक कुल 33.07 लाख संक्रमित

देश में कोरोना के केस 33 लाख के पार हो गए हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 75 हजार 995 केस आए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 22 अगस्त को सबसे ज्यादा 70 हजार 67 लोग संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में 56 हजार 191 मरीज ठीक हुए और 1017 की मौत हो गई। 24 घंटे में एक्टिव केस में 18 हजार 782 की बढ़ोतरी हुई है। यह इस महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 31 जुलाई को 20 हजार 165 एक्टिव केस बढ़े थे।

महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 888 केस आए। यहां 7637 मरीज ठीक हो गए और 295 ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।

भारत में संक्रमण की रफ्तार अब सबसे ज्यादा
भारत में हर दिन संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज हो गई है। दूसरे नंबर पर या तो अमेरिका रहता है या फिर ब्राजील। भारत की तुलना में इन दोनों देशों में रोजाना 20 से 25 हजार संक्रमित कम मिल रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 27 हजार 243 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इनमें 2393 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इतनी ही आबादी में 44 लोगों की मौत हो रही है।

दिल्ली में दोगुने कोरोना टेस्ट करने का टारगेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को माना कि दिल्ली में केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए हमने टेस्ट को बढ़ाने का फैसला किया है। हम एक हफ्ते के अंदर 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करेंगे।

पांच राज्यों के हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1064 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 56 हजार 864 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की जान चली गई। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1282 हो गई है। प्रदेश में अब तक 43 हजार 246 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 हजार 336 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 936 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1345 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार 670 पहुंच गया। वहीं, 12 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 3, जोधपुर और बीकानेर में 2-2, अजमेर, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़ और सीकर में 1-1 की मौत हुई। राजस्थान में कोरोना से अब तक 992 मरीजों की जान जा चुकी है।

राज्य में अब तक 21.96 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 74 हजार 670 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 59 हजार 579 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 58 हजार 891 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14 हजार 99 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. बिहार
राज्य में बुधवार को 2163 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 26 हजार 990 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 19 हजार 571 एक्टिव मरीज हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को कोरोना के 14 हजार 888 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 18 हजार 711 हो गया है। इनमें 5 लाख 22 हजार 427 ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 7637 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 89 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 5898 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक 2 लाख 3 हजार 28 केस मिले। इनमें 1 लाख 48 हजार 562 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3141 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को प्रदेश में 1 लाख 44 हजार 802 सैंपल्स की जांच की गई है। यह एक दिन में किसी भी राज्य में किए गए सबसे अधिक टेस्ट है। राज्य में अभी तक 49 लाख 41 हजार 679 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 93 लाख 20 हजार 725 घरों का सर्विलांस किया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/3gvisvO

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...