Skip to main content

गुजरात में शराबबंदी का मजाक; MP में कांग्रेस नेता का विवादित बयान; लोजपा नेता पर अमीषा पटेल के गंभीर आरोप

नमस्कार!

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 लाख को पार कर चुकी है। बीते 25 दिनों से रोजाना औसतन 800 लोगों की मौत हो रही है, जो दूसरी सबसे धीमी रफ्तार है। वहीं, अमीषा पटेल ने बिहार में लोजपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा पर जबरदस्ती प्रचार करवाने का आरोप लगाया है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • बीएसई का मार्केट कैप 158 लाख करोड़ रुपए रहा। बीएसई पर करीब 60% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,787 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 951 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,681 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • IPL में आज चेन्नई और कोलकाता के बीच दुबई में शाम साढ़े 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
  • महाराष्ट्र में राज्यपाल अपने कोटे से 12 विधानपरिषद सदस्यों के नामांकन को आज मंजूरी दे सकते हैं। राज्य सरकार ने 12 नाम भेज दिए हैं।
  • छत्तीसगढ़ के मरवाही में उपचुनाव के चलते आज से तीन दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा।

देश-विदेश

1. बिहार में पहले फेज की 71 सीटों पर 53.54% मतदान

बिहार में पहले फेज में 71 सीटों पर 53.54% वोटिंग हुई। इन 71 सीटों पर 2015 विधानसभा चुनाव में 55.11% वोट पड़े थे। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 53.54% वोट डाले गए थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में इन पर 50.67% वोटिंग हुई थी यानी इस बार वोटिंग 2015 के मुकाबले करीब 2% कम और 2010 के मुकाबले करीब 3% ज्यादा है।

सोशल डिस्टेंसिंग की हवा निकलीः बिहार में चुनाव आयोग ने कहा था कि पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए सर्कल बनाएं। जो मास्क लगाकर नहीं आएं, उनके लिए बूथ पर ही मास्क की व्यवस्था करें। ये व्यवस्था कुछ-कुछ जगह तो थी, लेकिन सब जगह नहीं।

2. मामा और रावण

दरभंगा में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में कहा कि अब रावण के पुतले की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पुतले जलाए जा रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले कि कंस, शकुनि और मारीच जैसे तीनों मामाओं का कमीनापन निचोड़ दिया जाए, तो इससे मिलकर शिवराज मामा बनता है।

3. गुजरात में शराब से सड़क का भूमिपूजन

शराब मुक्त गुजरात के नर्मदा जिले की डेडियापाडा तहसील में शनिवार को सड़क का भूमि पूजन हुआ था। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के विधायक महेश वसासा और भाजपा के पूर्व विधायक मोती सिंह वसावा सहित कई नेताओं ने भूमि पूजन शराब से किया। नेताओं ने दलील यह दी कि हमने आदिवासी परंपरा निभाई।

4. कंगना और BMC का विवाद वकील की फीस तक पहुंचा

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने 9 सितंबर को कंगना रनोट के पाली हिल्स स्थित ऑफिस को अवैध बताकर तोड़ दिया था। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत लगाई गई अर्जी में खुलासा हुआ कि कंगना के खिलाफ केस लड़ने के लिए BMC वकीलों को अब तक 82 लाख रु. का पेमेंट कर चुकी है। कंगना बोलीं- एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए।

5. US इलेक्शन: अब तक 6.95 करोड़ लोगों ने वोट डाला

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे 6 दिन पहले के आंकड़ों को देखें तो अब तक 6.95 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी वोटिंग कर चुके हैं। उनमें से करीब आधे कॉम्पीटिटिव स्टेट्स से हैं, जो यह तय करेंगे कि इलेक्टोरल कॉलेज कौन जीतेगा। वहीं, 2016 में प्री वोटिंग का आंकड़ा 5.83 करोड़ था।

ओरिजिनल

पीएम ने पिछली बार जहां सभा की, वहां 23% सीटें जीता एनडीए

बिहार चुनाव में अब तक मोदी की 6 सभाएं हो चुकी हैं। 2015 के चुनाव में मोदी ने 31 रैलियां की थी। इन सभाओं को अगर सीटों के लिहाज से देखा जाए तो मोदी ने 193 सीटों पर वोटर्स को साधने की कोशिश की थी लेकिन, सिर्फ 45 सीटों पर ही उनके प्रत्याशियों को जीत मिली। यानी उनकी रैलियों का स्ट्राइक रेट महज 23% रहा।

पढ़ें पूरी खबर...

एक्सप्लेनर

सर्च पर गूगल की दादागिरी खत्म करेगा एपल!

सर्च इंजन गूगल के खिलाफ अमेरिका में एंटीट्रस्ट मुकदमा दर्ज होने के बाद एपल ने अपने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14 में एपल ने अपने सर्च रिजल्ट्स दिखाना शुरू किया है। यह पहली बार है, जब एपल के किसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल के सर्च रिजल्ट नहीं दिख रहे।

पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • हृदय रोगों को रोकना चाहते हैं या हार्ट अटैक के बाद मौत का खतरा घटाना चाहते हैं तो मछली, अखरोट, सोयाबीन और बादाम खाएं। इस पर वैज्ञानिकों ने भी मुहर लगाई है।
  • टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। दौरे में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेले जाएंगे। पहला टेस्ट एडिलेड में डे नाइट होगा। ये 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में कहा कि पहले की सरकारों को मंत्र था- पैसा हजम, परियोजना खत्म। मोदी ने मुजफ्फरपुर में तेजस्वी को जंगलराज का युवराज बताया।
  • बिहार में लोजपा उम्मीदवार डॉ. प्रकाश चंद्रा पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आरोप लगाया कि शाम को उन्हें मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन डॉ. चंद्रा ने उनसे जबरदस्ती प्रचार करवाया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mockery of prohibition in Gujarat; Conflicting statement of Congress leader in Madhya Pradesh; Amisha Patel's serious allegations on LJP leader


https://ift.tt/3kESRDk

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...