Skip to main content

इस बार 20 हजार मौतें 25 दिन में हुईं, यह दूसरी बेहतर स्थिति; अब तक कुल 79.88 लाख केस

देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 20 हजार मौतें हो चुकी हैं। बीते 25 दिनों से रोजाना औसतन 800 लोगों की मौत हो रही है। यह मौत की दूसरी सबसे धीमी रफ्तार है। पहली मौत से आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने में 115 दिन लगे थे, तब रोजाना औसतन 173 मरीज जान गंवा रहे थे। जो मौत की सबसे धीमी रफ्तार थी। इसमें सबसे ज्यादा तेजी 14 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रही तब सिर्फ 18 दिन में मौत का आंकड़ा 80 हजार से 1 लाख पर पहुंच गया, यानी हर दिन 1111 लोगों ने जान गंवाई।

देश में मंगलवार को 42 हजार 998 केस आए, 58 हजार 344 मरीज ठीक हुए और 516 की मौत हो गई। अब तक 79 लाख 89 हजार 67 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 72 लाख 57 हजार 360 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 10 हजार 284 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 20 हजार 60 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली में प्रदूषण और फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही का नतीजा दिखने लगा है। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 4,853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 2722 लोग रिकवर हुए और 44 मरीजों की मौत हो गई।
  • इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पहले की अपेक्षा संक्रमण की दर में जरूर कमी आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। फेस्टिवल सीजन में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के केस बढ़े हैं।
  • भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दे दी गई है।
  • कैडिला भी फेज-2 का ट्रायल कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा कर लिया है। अभी यूएस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से ट्रायल के नतीजे आने बाकी हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 514 नए मरीज मिले, 1010 लोग रिकवर हुए और 8 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक यहां 1 लाख 68 हजार 483 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 55 हजार 232 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. राजस्थान

पिछले 24 घंटे में 1796 नए मरीज मिले, 2066 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 89 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 15 हजार 949 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 72 हजार 28 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1867 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

राज्य में मंगलवार को 678 लोग संक्रमित मिले। 9073 लोग रिकवर हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 13 हजार 383 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 3 हजार 244 लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमण के चलते अब तक 1065 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

मंगलवार को राज्य में 5363 नए मरीज मिले, 7836 लोग रिकवर हुए और 115 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 54 हजार 28 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 31 हजार 544 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 78 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 463 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में मंगलवार को 1986 नए मरीज मिले 2335 लोग ठीक हुए और 38 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 74 हजार 54 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 26 हजार 267 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 40 हजार 847 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक राज्य में 6940 लोगों की जान ले ली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


https://ift.tt/35D9zNj

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...