Skip to main content

लिफ्ट में महिला से मारपीट का वीडियो कांग्रेस ने दिल्ली का बताया, पड़ताल में मामला मलेशिया का निकला

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक पुरुष लिफ्ट में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली का है।

वीडियो के साथ कैप्शन शेयर किया जा रहा है- दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट के अंदर देखिए कैसे दरिंदे ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया! @ArvindKejriwal जी और @narendramodi जी आपके महिला सुरक्षा के झूठे दावों का दिल्ली में क्या हाल है देखें!

दिल्ली यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया गया।

और सच क्या है?

  • वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से मलेशिया की 1 साल पुरानी कुछ मीडिया रिपोर्ट हमारे सामने आईँ।
  • Straitstimes वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2019 के आर्टिकल में इस वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है। इस आर्टिकल के मुताबिक घटना मलेशिया की है।
  • Straitstimes की ही एक अन्य खबर से ये पुष्टि होती है कि मामला मलेशिया का ही है। महिला से मारपीट करने वाला 26 वर्षीय ड्रग एडिक्ट ‘डटुक सेरी मजलान’ नाम का आदतन अपराधी है। जिसे पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। CNA INSIDER वेबसाइट पर भी इस मामले की खबर है।
  • साफ है कि दिल्ली यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जिस वीडियो को दिल्ली का बताकर शेयर किया गया। वह असल में 1 साल पुरानी मलेशिया की घटना का है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check: The Congress described the video of the woman being beaten up in the lift from Delhi, the incident actually is of Malaysia


https://ift.tt/3mt9lip

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...