Skip to main content

मुझसे तेजस्वी को क्या खतरा होगा, उनके माता-पिता सीएम रहे हैं, मेरी मां आंगनबाड़ी में पढ़ाती हैं

कन्हैया कुमार इस विधानसभा चुनाव मे ज्यादा प्रचार नहीं कर रहे हैं। वो ज्यादातर समय बेगूसराय के अपने घर में रहते हैं और आसपास की कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने चले जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा का केंद्र रहे और इस चुनाव में होने वाली चर्चाओं से खुद को बाहर रखने वाले कन्हैया से हमारी मुलाकात बेगूसराय में उनके घर पर हुई। हमने उनसे चुनाव और राजनीति पर सवाल-जवाब किए...

2019 के लोकसभा चुनाव में आप स्टार कैंडिडेट थे, एक साल बाद हो रहे इस विधानसभा चुनाव से आप बाहर क्यों है?

नहीं। चुनाव से हम बाहर नहीं हैं। चुनाव में होने का मतलब उम्मीदवार होना ही नहीं होता है। बतौर मतदाता भी आप चुनाव में होते हैं। हम तो मतदाता से आगे बढ़कर और जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। कई जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। प्रचार कर रहे हैं। जन संपर्क कर रहे हैं। सभाएं कर रहे हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी हैं, वो निभा रहे हैं।

चुनाव से बाहर रहने से मेरा मतलब है कि आप उतनी रैलियां नहीं कर रहे हैं, जितनी आप कर सकते हैं?

पहले चरण के चुनाव में हमने जरूर कोई बड़ी सभा नहीं की, लेकिन दूसरे चरण और तीसरे चरण की वोटिंग जहां-जहां है, वहां-वहां मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ये महागठबंधन के नेताओं के बीच तय हुआ था। बेगूसराय और मधुबनी में नामांकन के वक्त हम थे।

भास्कर इंटरव्यू : पुष्पम प्रिया बोलीं- अगर ये देखना है कि बिहार के नेताओं ने लोकतंत्र को कितना चौपट किया तो एक बार चुनाव लड़िए

महागठबंधन के लिए चुनावी सभा करते कन्हैया कुमार।

अब आप पीएम मोदी को लेकर उतने आक्रामक नहीं रहते जितना पहले रहा करते थे, इसकी कोई खास वजह?

राजनीति अगर मैथमेटिक्स होती तो दुनिया के सभी विश्वविद्यालयों में पॉलिटिकल साइंस का विभाग बंद करके उसे मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट में ही पढ़ाया जाता, लेकिन ऐसा है नहीं। ऐसा कोई कैलकुलेशन हम नहीं करते हैं। बिहार में एक कहावत है कि हंसुआ के बियाह में खुरपी का गीत नहीं गाना चाहिए।

महागठबंधन की लड़ाई सीधे तौर पर NDA से है, केवल भाजपा से तो है नहीं। यहां NDA में जदयू शामिल है। नीतीश जी राज्य में सरकार का चेहरा हैं। ऐसे में उन्होंने पिछले पंद्रह साल में क्या किया है, इसको लेकर ही बात होगी।

लोग कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की वजह से ही आप महा गठबंधन के उम्मीदवार नहीं बन पाए थे, तेजस्वी को आपसे खतरा है?

देखिए, एक तो हमसे किसी को कोई खतरा नहीं है। हमसे किसी को कैसे खतरा हो सकता है? हम इतने बड़े इंसान हैं ही नहीं कि किसी के लिए खतरा बन सकते हैं। ये तुलना भी संभव नहीं है। हम दो लोग अलग-अलग तरीके से अपना जीवन जी रहे रहे हैं। दोनों की पृष्ठभूमि भी अलग-अलग है। मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं, जिसमें कोई राजनीतिक कद वाला व्यक्ति नहीं रहा है।

हमारे पास कोई ऐसा दल नहीं है, जो बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी हो, जिस पार्टी के पास दर्जनों विधायक हों। हां, हम एक ऐसी पार्टी के सदस्य हैं, जिसका इतिहास बहुत स्वर्णिम रहा है। नारंगी और सेब की आपस में तुलना नहीं होनी चाहिए। दोनों के बीच कोई तुलना भी नहीं है, उनके माता-पिता मुख्यमंत्री रहे हैं। मेरी मां आंगनबाड़ी में पढ़ाती हैं।

आपकी इसी पार्टी के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा था कि एक जाति की पार्टी है?

ये सवाल तो उनसे पूछा जाना चाहिए। वैसे चुनाव के वक्त लोग बहुत कड़वी-कड़वी बातें कहते भी हैं। मेरा ये मानना है कि चुनाव में भी किसी को लेकर बहुत तीखा हमला नहीं करना चाहिए। दुष्यंत चौटाला का उदाहरण हमारे सामने हैं। वो अपने भाषणों में कहते थे कि भाजपा को यमुना में डुबो देंगे। यमुना से इस तरफ आने नहीं देंगे।

ये सब कहने के बाद वो आज भाजपा के साथ ही सरकार बनाए हुए हैं। यही सब देखते हुए मैं ज्यादा आक्रामक होने से बचता हूं। उस समय सीट नहीं दी थी तो ये उनका राजनीतिक गुणा-भाग होगा। वो ही इस बार गठबंधन में शामिल हुए हैं तो ये भी उन्हीं का गुणा-भाग होगा।

क्या ये चुनाव केवल तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री बनाने का है क्या?

नहीं, चुनाव तो ये पूरे बिहार का है। ये चुनाव बिहार में बदलाव का है। इस बात के संकल्प का है कि बिहार में जात-पात की राजनीति का दी एंड हो गया है। आज कोई भी पार्टी खुले मंच से जाति की बात नहीं कर रही है। इसकी अगली स्टेज ये होनी चाहिए कि धर्म भी नहीं होना चाहिए।

चुनाव में हिंदू-मुसलमान भी नहीं होना चाहिए। हम लोग जितनी भी बातें करते हैं वो जय जवान-जय किसान के दायरे में होती है और वो लोग हर बार हिंदू, मुस्लिम करते हैं। ये बंद होना चाहिए। जनता की लोकतंत्र में आस्था कम हो रही है और ये कम खतरनाक नहीं है।

लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ कन्हैया कुमार। फाइल फोटो

भास्कर इंटरव्यू : बिहार की हर पार्टी में रह चुके पूर्व सीएम जीतन मांझी, दल बदलने पर बोले- बकवास बंद कीजिए

आप कह रहे हैं कि तेजस्वी को अपनी राजनीतिक विरासत का फायदा मिल रहा है?

इसमें कौन सी दो राय है। हरेक को मिलता है। केवल राजनीति में नहीं मिलता है, हर क्षेत्र में मिलता है। फिल्मों में अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन के नाम का फायदा तो मिला ही ना।

इसका मतलब है कि कन्हैया कुमार परिवारवाद का समर्थन कर रहे हैं?

नहीं। परिवारवाद हमारे समाज की हकीकत है। क्या अभिषेक बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दकी को खड़ा होने से रोक पाए? मनोज वाजपेयी को खड़ा होने से रोक पाए? इसका मतलब हुआ कि परिवारवाद उसे नहीं रोक सकता, जिसमें क्षमता होगी।

2019 में चुनाव हारने के बाद आप गायब हो गए, बेगूसराय छोड़ दिया, यहां तक की लॉकडाउन के दौरान भी आप किसी को नहीं दिखे?

अपने मुंह मियां मिट्ठू कैसे बनें। आप मेरे क्षेत्र में घूमकर देख लीजिए। अगर कोई भी राजनीतिक गतिविधि होती है तो हम या हमारे कार्यकर्ता वहां रहते हैं। लॉकडाउन में भी लोगों के बीच ही रहा हूं। हां, मैं हेल्प करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डालता हूं। ये ठीक नहीं लगता है। लॉकडाउन के दौरान हमने कोई परहेज नहीं किया। हमने हर पार्टी से मदद मांगी। बिना ये देखे कि कौन बेगूसराय का है और कौन नहीं, सबकी मदद करने की कोशिश की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
What will be the danger to Tejashwi Yadav from me, his parents have been CM, my mother teaches in Anganwadi


https://ift.tt/31ZqYP1

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...