Skip to main content

प्ले-ऑफ के लिए दोनों टीमों को एक जीत की जरूरत; रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

IPL के 13वें सीजन का 48वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीमें 14-14 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। ऐसे में एक जीत प्ले-ऑफ में उनकी जगह पक्की कर सकती है।

वहीं, चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे रोहित शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, टीम के ऐलान के थोड़ी ही देर बाद मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें रोहित प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे।

पिछली बार सुपर ओवर में हुआ था फैसला
सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था। दुबई में खेले गए सीजन के 10वें मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। अंत में बेंगलुरु ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमें टॉप-2 में
मुंबई और बेंगलुरु 14-14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में हैं। दोनों टीमों ने सीजन में 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7-7 मैच जीते और 4-4 मैच हारे हैं। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हार कर आ रहीं हैं। मुंबई को राजस्थान और बेंगलुरु को चेन्नई ने हराया था।

डिकॉक-किशन मुंबई के टॉप स्कोरर
मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डिकॉक ने 11 मैचों में 4 फिफ्टी समेत 374 रन बनाए हैं। वहीं, ईशान किशन 298 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली के नाम सीजन में 400+ रन
बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने सीजन में अब तक 415 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी लगाई। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल 343 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बुमराह-बोल्ट फॉर्म में
मुंबई के गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 और ट्रेंट बोल्ट ने 16 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीजन में टॉप-5 बॉलर्स में चहल इकलौते स्पिनर
सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल टॉप-5 में इकलौते स्पिनर हैं। चहल ने सीजन में अब तक 16 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसके अलावा क्रिस मॉरिस ने 10 और इसुरु उडाना ने 7 विकेट लिए हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं RCB में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मौसम और पिच रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस IPL से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
IPL इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।

मुंबई का IPL में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा
मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 198 मैच खेले, जिसमें 116 जीते और 82 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 192 में से 91 मैच जीते और 97 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 58.58% और बेंगलुरु का 48.13% रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
MI VS RCB IPL 2020 Live Score Update; Rohit Sharma Virat Kohli| Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Match 48th Live Cricket Latest Updates


https://ift.tt/31OCBbC

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...