Skip to main content

पुलवामा पर पाकिस्तान का कबूलनामा; अभिनंदन पर नया खुलासा; फ्रांस में आतंकी हमला

नमस्कार!

पुणे में गुरुवार को किसानों ने एक नवजात को बचाया, जिसे दो लोग जिंदा गाड़ने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, बिहार के मुंगेर में भीड़ ने बासुदेवपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके बाद EC ने डीएम-एसपी को हटा दिया। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 157 लाख करोड़ रुपए रहा। BSE पर करीब 57% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,776 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 998 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,610 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • IPL में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी में शाम साढ़े 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
  • ग्वालियर में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो।
  • छत्तीसगढ़ के मरवाही में उपचुनाव के चलते आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा।

देश-विदेश

पुलवामा की कामयाबी हमारी कौम की कामयाबी

इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को पाकिस्तान की संसद में कहा कि पुलवामा की कामयाबी, हमारी कौम की कामयाबी है। चौधरी ने यह बात पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता अयाज सादिक के आरोपों के जवाब में कही। सादिक के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लिए जाने के बाद हुई मीटिंग में विदेश मंत्री कुरैशी और आर्मी चीफ बाजवा डरे हुए थे।

विंग कमांडर अभिनंदन पर नया खुलासा

फरवरी 2019 में भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। बाद में रिहा भी कर दिया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता अयाज सादिक ने बुधवार को कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मीटिंग में कहा था कि अगर हम अभिनंदन को नहीं छोड़ते हैं, तो भारत रात 9 बजे तक हमला कर देगा।

बिहार के मुंगेर में हिंसा, डीएम-एसपी हटाए गए

बिहार के मुंगेर में भड़की हिंसा गुरुवार को फिर तेज हुई। गुस्साई भीड़ ने बासुदेवपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी। मुफस्सिल थाने में 6 गाड़ियां फूंकी गईं। इसके बाद EC ने डीएम-एसपी को हटा दिया। लोगों का गुस्सा एसपी लिपि सिंह को लेकर था, इसलिए स्थिति को काबू करने के लिए चुनाव आयोग ने मुंगेर एसपी के साथ डीएम राजेश मीणा को भी हटा दिया।

भास्कर ब्रेकिंग: मुंगेर में पुलिस ने फायरिंग की शुरुआत की थी
मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान 26 अक्टूबर की रात फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बिहार पुलिस का दावा था कि उपद्रव कर रहे लोगों ने फायरिंग की थी और उपद्रवियों की गोली से एक की मौत हुई थी। हालांकि, भास्कर को मिली CISF की इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग की शुरुआत मुंगेर पुलिस ने की थी।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में सामने आई सौदेबाजी

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बयानबाजी के बीच अब सौदेबाजी की बातें भी सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिग्विजय सिंह ग्वालियर से सपा कैंडिडेट रोशन मिर्जा से कह रहे हैं कि आपके चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा होगा, इसलिए नाम वापस ले लीजिए।

फ्रांस में हमलावर ने महिला का सिर कलम किया

फ्रांस में 15 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ। नीस शहर में हमलावर ने एक महिला का सिर कलम कर दिया और चर्च के बाहर 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। नीस के मेयर क्रिस्टियन एट्रोसी ने इसे आतंकवादी घटना कहा। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ओरिजिनल

  • बिहार के वो गांव जो कोसी नदी का जहर पीने को मजबूर हैं

1953 से अब तक कोसी में आने वाली बाढ़ के चलते पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में शायद कोसी अकेली ऐसी नदी है, जिसे मां भी कहा जाता है और डायन भी। मां इसलिए कि ये लाखों लोगों को जीवन देती है और डायन इसलिए कि ये हर साल कई जिंदगियां लील भी लेती है। ये तमाम गांव छोटे-छोटे टापू जैसे बन गए हैं, यहां पहुंचने के लिए नाव का ही सहारा है।

एक्सप्लेनर

  • 6 तारीखों से समझिए अमेरिका की राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। जो वोटर अब तक इलेक्शन डे (इस साल 3 नवंबर) को पोलिंग बूथ पर जाकर वोटिंग करते रहे हैं, वे घर बैठे मेल-इन या पोस्टल बैलट से वोटिंग कर रहे हैं। अमेरिका में कुछ राज्यों में इलेक्शन डे से पहले भी वोट डाले जा सकते हैं, जिसे अर्ली वोटिंग कहते हैं। 6 तारीखों से समझिए अमेरिका की राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया।

सुर्खियों में और क्या है...

  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। सुबह 11.55 पर उनका निधन हो गया।
  • देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख के पार हो गया है। दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में सितंबर के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है।
  • IPL-13 में बुधवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच हुआ। इस दौरान कप्तान कोहली मुंबई के सूर्यकुमार को घूरते हुए दिखे तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pakistan's confession on Pulwama; Terrorist attack in France; New disclosure on greetings


https://ift.tt/31WM68B

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...