Skip to main content

प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; CSK के लिए सम्मान की लड़ाई

IPL के 13वें सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच जीतना जरूरी है। अगर टीम हारी, तो प्ले-ऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। वहीं, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई अपना सम्मान बचाने के लिए बचे दोनों मैच जीतना चाहेगी।

पिछले मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को हराया था
सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 168 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 167 रन ही बना पाई थी।

कोलकाता 5वें और चेन्नई 8वें स्थान पर
पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 12 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। कोलकाता ने सीजन में 12 में से 6 मैच जीत और इतने ही हारे हैं। वहीं, चेन्नई 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने सीजन में 12 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 हारे हैं।

कोलकाता पिछले मैच में हारी, चेन्नई को मिली थी जीत
अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब ने 8 विकेट से हराकर खुद को प्ले-ऑफ की रेस में आगे कर लिया था। वहीं, चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था।

गिल-मॉर्गन कोलकाता के टॉप स्कोरर
शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन ने कोलकाता के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल ने अब तक कुल 378 और मॉर्गन ने 335 रन बनाए हैं। इसके बाद नीतीश राणा का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 265 रन बनाए हैं।

डु प्लेसिस-रायडू ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
फाफ डु प्लेसिस चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 401 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू 291 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, शेन वॉटसन 285 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती के नाम 13 विकेट
कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं, जिसमें से 5 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लिए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में भी चुना गया।

करन-चाहर चेन्नई के टॉप विकेट टेकर
चेन्नई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सैम करन पहले और दीपक चाहर दूसरे स्थान पर हैं। करन के नाम अब तक 13 और चाहर के नाम 12 विकेट हैं। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर ने सीजन में अब तक 9 विकेट लिए हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

चेन्नई ने 3 और कोलकाता ने 2 बार खिताब जीते
धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही।

चेन्नई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा
IPL में चेन्नई का सक्सेस रेट 59.37% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 104 जीते और 72 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.10% है। कोलकाता ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते और 92 हारे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
CSK vs KKR Head To Head Record - Predicted Playing DREAM11 - IPL Match Preview Update | Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL Latest News


https://ift.tt/2Tw0HU3

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...