Skip to main content

नए केस लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम रहे, एक्टिव केस में 26वें दिन भी गिरावट; अब तक 80.38 लाख केस

कोरोना के केस में गिरावट जारी है। बुधवार को 49 हजार 660 नए केस सामने आए। यह लगातार चौथा दिन रहा, जब यह आंकड़ा 50 हजार से कम रहा। नए संक्रमितों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने की वजह से एक्टिव केस में 26वें दिन भी गिरावट देखी गई। बुधवार को 57 हजार 506 मरीज ठीक हुए और 508 संक्रमितों की मौत हो गई।

तारीख नए केस
25 अक्टूबर 45932
26 अक्टूबर 36113
27 अक्टूबर 43036
28 अक्टूबर 49660

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 80.38 लाख केस आ चुके हैं। एक्टिव केस भी 6 लाख 5 हजार 943 हैं। अब तक 72 लाख 92 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1 लाख 20 हजार 312 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के आंकड़ों ने चिंता बढ़ाई
दिल्ली में पहली बार एक दिन में संक्रमण के 5673 केस मिले हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से हर दिन करीब 4000 केस मिले रहे हैं।

पिछले 5 दिन जब दिल्ली में 4000 से ज्यादा केस आए

तारीख केस
23 अक्टूबर 4086
24 अक्टूबर 4116
25 अक्टूबर 4136
27 अक्टूबर 4853
28 अक्टूबर 5673

स्मृति ईरानी को हुआ कोरोना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘घोषणा करते समय शब्दों को ढूंढना मेरे लिए कठिन है; इसलिए यहां मैं आसान शब्दों में कह रही हूं- मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अपील है कि वे जल्द से जल्द खुद की जांच कराएं।’

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 514 नए मरीज मिले, 1010 लोग रिकवर हुए और 8 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक यहां 1 लाख 68 हजार 483 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 55 हजार 232 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे में 1796 नए मरीज मिले, 2066 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 89 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 15 हजार 949 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 72 हजार 28 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1867 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
राज्य में बुधवार को 780 लोग संक्रमित मिले। 1073 लोग रिकवर हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 14 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 4 हजार 317 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1069 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
मंगलवार को राज्य में 6378 नए मरीज मिले, 8430 लोग रिकवर हुए और 91 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 60 हजार 406 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 401 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 86 हजार 926 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 554 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बुधवार को 1980 नए मरीज मिले 2742 लोग ठीक हुए और 18 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 76 हजार 34 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 25 हजार 487 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 43 हजार 589 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक राज्य में 6958 लोगों की जान ले ली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर ऑटोमेटेड गेट लगाए गए हैं।


https://ift.tt/3myhq5C

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...