Skip to main content

कहानी उसकी जिसने जेल में रहते हुए अहिंसा पर पीएचडी की, मुख्तार अंसारी को मारने की 50 लाख में सुपारी दी

बात है 1990 के दशक की। बिहार के रोहतास जिले में एक गांव पड़ता है नावाडीह। इसी गांव के रहने वाले थे कमलेशजी पांडेय। सोन नदी से बालू निकालने के छोटे-मोटे ठेके लिया करते थे। उस समय ठेके लेने वालों को दबंग माना जाता था। कमलेशजी पांडेय की छवि भी ऐसी ही थी। इन्हीं के बड़े बेटे थे नरेंद्र पांडेय, जिन्हें सुनील पांडेय के नाम से भी जाना जाता है।

सुनील बेंगलुरु में इंजीनियरिंग करने गए। बताते हैं कि वहां उनका किसी से झगड़ा हो गया और झगड़े में सुनील ने उस लड़के को चाकू मार दिया। इसके बाद सुनील इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ गांव आ गए और पिता के साथ काम में लग गए।

शहाबुद्दीन के साथी से दोस्ती की, बाद में उसकी हत्या में नाम भी आया
शहाबुद्दीन का नाम आज भी बिहार के सबसे बड़े बाहुबलियों में आता है। उस समय भी आता था। उस वक्त शहाबुद्दीन के एक साथी थे सिल्लू मियां। आरा और उसके आसपास के इलाके में सिल्लू मियां का खूब नाम चलता था। बाहुबली बनने की चाहत रखने वाले सुनील पांडेय ने सिल्लू मियां से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसके राइट हैंड बन गए। फिर एक दिन सिल्लू मियां की हत्या हो गई। कहते हैं सिल्लू की हत्या में सुनील का नाम भी आया था, लेकिन सबूत नहीं थे, तो कोई केस भी नहीं हुआ।

नीतीश ने जब पहली बार सीएम पद की शपथ ली, तो सुनील पांडेय की अहम भूमिका थी
मार्च 2000 में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए। इसी चुनाव में पहली बार समता पार्टी के टिकट पर सुनील पांडेय भी आरा जिले की पीरो सीट से विधायक बने। बहुमत तो किसी को मिला नहीं था, तब भाजपा के समर्थन से नीतीश ने पहली बार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने।

नीतीश ने शपथ तो ले ली, पर बहुमत नहीं होने पर 7 दिन में ही इस्तीफा भी देना पड़ा। हालांकि, इस सबके बीच सुनील पांडेय की राजनीतिक अहमियत भी बढ़ गई। हुआ ये कि सुनील पांडेय ने नीतीश के समर्थन के लिए सूरजभान सिंह, धूमल, राजन तिवारी, मुन्ना शुक्ला और अनंत सिंह जैसे बाहुबलियों को खड़ा कर दिया था।

सुनील पांडेय कभी नीतीश के करीबी हुआ करते थे। लेकिन, 2014 में जब जदयू एनडीए से अलग हुई, तो उन्होंने भी जदयू छोड़ दी और लोजपा में शामिल हो गए।

डॉक्टर का किडनैप हुआ, 50 लाख फिरौती मांगी, सजा हुई
मई 2003 में पटना के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. रमेश चंद्रा का अपहरण हुआ। 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने जल्द ही डॉ. चंद्रा को छुड़ा लिया। जब तफ्तीश हुई तो नाम आया सुनील पांडेय का। उस समय बिहार में राजद की सरकार थी। केस भी दर्ज हो गया। करीब 5 साल तक चला और 2008 में लोअर कोर्ट ने किडनैपिंग के मामले में सुनील पांडेय समेत 4 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

जेल में रहकर ही अहिंसा पर पीएचडी की
सुनील की जिंदगी कभी जेल में तो कभी फरारी में या जमानत पर गुजरी है। डॉ. चंद्रा की किडनैपिंग मामले में सुनील पांडेय जब जेल में थे, तब उन्होंने पीएचडी की। उन्होंने 2008 में आरा की वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से भगवान महावीर की अहिंसा पर पीएचडी की थी।

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की सुपारी दी थी
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बाहुबलियों में से एक हैं मुख्तार अंसारी। इतने बड़े बाहुबली कि पिछले 15 साल से जेल में हैं, फिर भी हर बार चुनाव जीत जाते हैं। 2015 में सुनील पांडेय ने मुख्तार अंसारी को मारने के लिए 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी। जिसे सुपारी मिली थी, वो जेल में था, तो उसे भगाने में भी मदद की।

हुआ ये कि 23 जनवरी 2015 को आरा की सिविल कोर्ट में एक बम ब्लास्ट हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की आड़ में दो कैदी लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय भाग गए। बाद में पता चला कि ये ब्लास्ट लंबू शर्मा ने ही अपनी फरारी के लिए करवाया था। 24 जून 2015 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लंबू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

लंबू शर्मा से जब पूछताछ हुई, तो उसने बताया कि उसे भगाने में सुनील पांडेय ने मदद की थी। लंबू ने ये भी बताया कि उसे मुख्तार अंसारी को मारने के लिए ही भगाया गया था। इसके लिए यूपी के गैंगस्टर बृजेश सिंह ने उसे 6 करोड़ रुपए दिए थे। सुनील पांडेय ने 50 लाख रुपए दिए। लंबू के बयान पर सुनील पांडेय गिरफ्तार तो हुए, पर तीन महीने में ही जमानत भी मिल गई।

4 बार विधायक रहे हैं, इस बार निर्दलीय लड़ रहे हैं
सुनील पांडे 4 बार विधायक रहे हैं। एक बार समता पार्टी से और तीन बार जदयू से। 2014 में जदयू जब एनडीए से अलग हो गई, तो सुनील ने भी पार्टी छोड़कर लोजपा ज्वॉइन कर ली। 2015 के विधानसभा चुनाव में सुनील पांडे को तो टिकट नहीं मिला, लेकिन उनकी पत्नी गीता देवी को टिकट मिल गया। गीता देवी 2015 में तरारी सीट से भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद से महज 272 वोटों से हार गई थीं। इस बार भी सुनील पांडेय को टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने तरारी सीट से निर्दलीय ही लड़ने का फैसला किया।

2010 में सुनील पांडे के ऊपर हत्या, हत्या की कोशिश जैसे 23 मामले दर्ज थे। लेकिन, इस बार उन्होंने जो एफिडेविट दाखिल किया है, उसमें उनके ऊपर 5 मामले ही दर्ज हैं।

बिहार के बाहुबली:कहानी बिहार के उस बाहुबली और उसकी पत्नी की, जो जेल में रहते हुए भी चुनाव जीता; पहला नेता, जिसे मौत की सजा मिली थी

बिहार के बाहुबली:कहानी उस बाहुबली की, जो 9 साल की उम्र में जेल गया, दूसरे की मर्सिडीज जबरन अपने पास रख ली; शौक ऐसे कि घर में ही हाथी-अजगर पाले

बिहार के बाहुबली की कहानी:रंगदारी-मर्डर जैसे 14 केस; जिसकी हत्या का आरोप, उसी की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bihar Election 2020: Bahubali Tarari Ex-MLA Sunil Pandey Criminal Cases/Political Career Update | Nitish Kumar Mukhtar Ansari Mohammad Shahabuddin


https://ift.tt/3mB3w2I

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...