Skip to main content

घरों में प्रदूषण से हर साल दुनिया में 16 लाख मौतें हो रहीं, जानिए घर में साफ हवा कैसे रखें

फेस्टिव सीजन और ठंड आने के साथ ही देश के कई हिस्सों में हवा की क्वालिटी बिगड़ने लगी है। घरों के अंदर भी हवा खराब हो रही है। आमतौर पर हम ये जानते हैं कि घर के अंदर की हवा तो फ्रेश होती है, लेकिन ये हर वक्त सच नहीं होता है। घर में हवा खराब होने का रिस्क सबसे ज्यादा रहता है।

WHO के मुताबिक, इंडोर पॉल्यूशन सबसे ज्यादा घरेलू ईंधन जलाने से होता है। इनमें भी सबसे ज्यादा प्रदूषण खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी, पराली और गोबर के कंडे जलाने से होता है। यदि हम ऐसा लंबे समय तक करते हैं तो सांस से जुड़ी बीमारियों और असमय मौत का खतरा बढ़ जाता है।

ऑक्सफोर्ड की संस्था ourworldindata.org के मुताबिक, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रीमेच्योर डेथ इंडोर पॉल्यूशन की वजह से होती हैं। घर में होने वाले प्रदूषण से हर साल करीब 16 लाख मौतें होती हैं। फिलहाल दुनिया में खाना बनाने के लिए सिर्फ 60% लोगों को क्लीन फ्यूल उपलब्ध है।

आउटडोर पॉल्यूशन बढ़ने से इंडोर पॉल्यूशन अपने आप बढ़ जाता

आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर एसएन त्रिपाठी कहते हैं कि आउटडोर पॉल्यूशन बढ़ने से इंडोर पॉल्यूशन अपने आप बढ़ जाता है। अब तो ठंड भी आ गई है, लोग इस वक्त ठंड से बचने के लिए घरों में आग जलाते हैं। ये सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।

अगर खिड़की और दरवाजे खुले हैं या सही ढंग से बंद नहीं हैं तो दोनों ही स्थितियों में घर में प्रदूषण होने का खतरा रहता है। इसके अलावा घर में लकड़ी की आग पर खाना बनाने से भी पॉल्यूशन होता है। इसलिए घर में एयर वेंटिलेशन बहुत जरूरी होता है।

ऑफिस में एयर पॉल्यूशन की वजह कारपेट, फर्नीचर, पेंट और लोगों का मूवमेंट होता है। अगर ऑफिस में सही वेंटिलेशन और प्यूरीफायर नहीं है तो हमारी हेल्थ को रिस्क ज्यादा है।

आइए जानते हैं कि हम अपने घर की हवा को कैसे साफ-सुथरा रखें-

इंडोर प्लांट्स के जरिए हवा कैसे साफ रखें? जानने के लिए पढ़ें- नासा ने बताया है कि इन 6 पौधों को घरों में लगाकर शुद्ध ऑक्सीजन पा सकते हैं...

कमरे के अंदर भी कोरोना का ट्रांसमिशन संभव

  • वैज्ञानिकों का दावा है कि घर के अंदर हवा में भी कोरोनावायरस का ट्रांसमिशन हो सकता है। इसके अलावा खराब वेंटिलेशन सिस्टम भी वायरस के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए घर में फ्रेश एयर बहुत जरूरी है।
  • रिसर्च के मुताबिक, जब कोई संक्रमित व्यक्ति बात करता है, सांस लेता है, गाना गाता है या कुछ खाता है तो वायरस पार्टिकल्स कमरे में घूमते हैं। इसलिए एयर फ्लो की बेसिक बातों को समझना बहुत जरूरी है।

घर के अंदर फ्रेश हवा कैसे रखें, इसके लिए इन खबरों को भी पढ़ें-



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Indoor Air Pollution Death Every Year; Know-How To Purify The Air In Your Home? All You Need To Know


https://ift.tt/2GbmJbC

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...