Skip to main content

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के नाती ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की

इंदौर के जावरा कम्पाउंड में मंगलवार रात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के नाती हर्ष शर्मा (23) ने कुत्ते को बांधने वाली चेन से गला घोंटकर 2 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी अंशु (22) की हत्या कर दी। इसके बाद गुप्ती से उस पर कई वार किए। हर्ष को शक था कि अंशु के पूर्व मंगेतर सचिन से संबंध हैं।

हत्या के बाद 1 घंटे तक शव के पास बैठा रहा, फिर थाने पहुंच गया
मंगलवार रात को भी हत्या के पहले किसी का वॉट्सऐप कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि अंशु अब भी सचिन के संपर्क में है। इस पर दोनों में विवाद हुआ और हर्ष ने अंशु की हत्या कर दी। यह पता नहीं चल पाया कि वॉट्सऐप कॉल किसका था। हर्ष एक घंटे तक अंशु के शव के पास बैठा रहा। फिर पलासिया में रहने वाले पिता राजीव शर्मा को फोन किया। इसके बाद खुद संयोगितागंज थाने पहुंचा और बोला मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों ने ढाई महीने पहले ही शादी की थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जुलाई में दोनों कॉन्टैक्ट में आए, अगस्त में भागकर शादी की थी
हर्ष ने लॉकडाउन के दौरान जून में जैविक खाद का बिजनेस शुरू किया। जुलाई में अंशु ने बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी ज्वॉइन की। दोनों में नजदीकियां बढ़ी। 25 जुलाई को हर्ष ने कंपनी बंद कर दी। 6 अगस्त को दोनों गायब हो गए और 19 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में वे जावरा कम्पाउंड के फ्लैट में रहने लगे।

हालांकि, अंशु की मां संतोष उसकी सगाई सचिन से करा चुकी थी। 8 अगस्त को उन्होंने विजयनगर थाने में अंशु की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें दोनों की शादी का पता चल गया। हर्ष के पिता राजीव का शेयर एडवाइजरी का काम है। वे पत्नी से अलग रहते हैं। उन पर भी धोखाधड़ी मामला दर्ज है।

अंशु की मां ने थाने के बाहर शव रखकर इंसाफ मांगा
पोस्टमार्टम के बुधवार दोपहर संतोषबाई और परिजन अंशु का शव लेकर संयोगितागंज थाने पहुंच गए। शव को थाने के सामने रख चक्काजाम किया। संतोषबाई अड़ गईं कि उन्हें आरोपी हर्ष से मिलवाया जाए। CSP पूर्ति तिवारी ने किसी तरह उन्हें समझाया।

अंशु के परिजन सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए।

अंशु की मां का आरोप- हर्ष के पिता भी दोषी, बाप-बेटे को फांसी हो
अंशु ने इंटरव्यू देकर हर्ष की कंपनी ज्वॉइन की थी। वह उसे 8 हजार रुपए महीने देता था। शादी के बाद हर्ष नशे में अंशु से बदसलूकी करता था। अंशु की मां ने बताया, "14 सितंबर को बेटी का बर्थ डे था। मैंने दोनों को बुलाया, लेकिन हर्ष उसे नहीं लाया। मंगलवार रात हर्ष के पिता राजीव ने फोन किया और पूछा कि अंशु से बात हुई क्या? मैंने मना किया तो हालचाल पूछे और फोन काट दिया। पता नहीं बेटी को कब मार डाला। हर्ष और उसके पिता दोषी हैं, उन्हें फांसी की सजा मिले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अंशु और आरोपी हर्ष जुलाई में कॉन्टैक्ट में आए थे। एक महीने बाद ही दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।- फाइल फोटो।


https://ift.tt/2TxPzWM

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...