Skip to main content

निकोलस की फील्डिंग को जोंटी का सलाम; मयंक ने सुपर ओवर में मुंबई से छीनी जीत

क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 ने कैच पकड़ो, रन रोको और मैच जीतो वाली बात को सही साबित किया है। इस सीजन में पंजाब के निकोलस पूरन ने बाउंड्री पर एक सिक्स जाती बॉल को रोकने के लिए शानदार फील्डिंग की। बाउंड्री पर उनकी छलांग को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर और पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने भी सलाम किया। वहीं, पंजाब के ही मयंक अग्रवाल ने सुपर ओवर में छक्का रोककर मुंबई से जीत छीन ली और अपनी टीम को प्ले-ऑफ की रेस में बनाए रखा। आइए देखते हैं कि इस सीजन की 5 सबसे बेहतरीन फील्डिंग...

पंजाब के निकोलस पूरन की शानदार फील्डिंग देखकर फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर पूरन की तारीफ की।

1. पूरन की कमाल की फील्डिंग (KXIP vs RR, मैच नंबर- 9)

राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए 9वें मैच में पंजाब के निकोलस पूरन ने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। पूरन ने अपनी फील्डिंग से छक्के को दो रन में बदला। राजस्थान की पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने एक लंबा शॉट खेला। जिसे लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे पूरन ने हवा में उड़ते हुए बाउंड्री के लगभग चार फीट अंदर जाकर बड़े सफाई से गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। पूरन की फील्डिंग पर जोंटी रोड्स ने पहले तो खड़े होकर तालियां बजाईं, उसके बाद झुककर पूरन का अभिवादन भी किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि इससे बेहतरीन सेव उन्होंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा।

मुंबई के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में पंजाब के मयंक ने बाउंड्री पर कीरोन पोलार्ड के सिक्स को रोककर टीम के लिए 4 रन बचाए।

2. मयंक ने मुंबई से जीत छीना (KXIP vs MI, मैच नंबर- 36)

पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया 36वां मैच का फैसला डबल सुपर ओवर में निकला था। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन की तरफ लंबा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि बॉल बाउंड्री लाइन को पार कर जाएगी। तभी मयंक अग्रवाल ने जमीन से लगभग 2-3 फीट ऊंची छलांग लगाकर बॉल को बाउंड्री से दूर फेंक दिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए चार रन भी बचाए। इसकी बदौलत दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने 12 रन का टारगेट दिया, जिसे पंजाब ने 4 बॉल में हासिल कर लिया।

राजस्थान के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने मैच के आखिरी ओवर की पहली बॉल पर शानदार तरीके से छक्का रोका। शॉट राहुल तेवतिया ने लगाया था। इस समय राजस्थान को जीत के लिए 6 बॉल पर 22 रन की जरूरत थी।

3. रहाणे ने छक्के को 1 रन में बदला, मैच जिताया (DC vs RR, मैच नंबर- 30)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए 30वें मैच में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 162 रन का टारगेट दिया था। जवाब में राजस्थान को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली बॉल पर दिल्ली के अजिंक्य रहाणे ने शानदार तरीके से छक्का रोका और सिर्फ एक रन दिया। जिसकी बदौलत दिल्ली ने यह मैच जीत लिया था। शॉट राहुल तेवतिया ने लगाया था। रहाणे ने बाउंड्री पर पहले तो कैच पकड़ा। फिर जब उन्हें लगा कि वे बाउंड्री पार कर जाएंगे, तो उन्होंने बॉल मैदान के अंदर फेंक दी। दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हरा दिया था।

जोफ्रा आर्चर ने ईशान किशन का बाउंड्री पर एक हाथ से कैच लिया। ईशान ने यह शॉट कार्तिक त्यागी की बॉल पर मारा था।

4. आर्चर ने छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा (RR vs MI, मैच नंबर- 45)

सीजन के 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर ने एक दमदार कैच से सभी खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। मुंबई की पारी के 11वें ओवर की चौथी बॉल पर जोफ्रा आर्चर ने मुंबई के ईशान किशन के हवा में खेले गए तेज शॉट को एक हाथ से कैच कर लिया। इस कैच ने साथी खिलाड़ी समेत फैंस को भी हैरत में डाल दिया। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा, 'कैच देखकर ऐसा लगा, जैसे जोफ्रा आर्चर घर का बल्ब बदल रहा है।' मैच में राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हरा दिया था।

पंजाब के विकेटकीपर लोकेश राहुल ने मुंबई के क्विंटन डिकॉक को रनआउट कर पहला सुपर ओवर टाई पर रोका।

5. केएल राहुल ने टाली हार (KXIP vs MI, मैच नंबर- 36)

पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए 36वें मैच में सुपर ओवर भी टाई हो गया था। इसके बाद मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में आया था। पहले सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए। जवाब में मुंबई को 1 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। अंतिम बॉल पर डिकॉक ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन क्रिस जॉर्डन के थ्रो पर लोकेश राहुल ने विकेट के आगे से बॉल कलेक्ट कर स्टंप पर शानदार थ्रो मारा। राहुल के इस अटैंप्ट से डिकॉक आउट हुए। मैच डबल सुपर ओवर में गया और पंजाब ने यह मैच जीत लिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2020 top 5 fielding, Pooran and mayank among best fielder's of this season


https://ift.tt/3jAkpsb

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...