Skip to main content

महेश भट्‌ट ने दी थी रिया को सुशांत से दूर होने की सलाह, भट्‌ट कैम्प की राइटर सुहृता की फेसबुक पोस्ट में हुआ था खुलासा: इसलिए सुशांत के केस में हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में सोमवार को महेश भट्‌ट से दो घंटे पूछताछ हुई। केस में महेश भट्‌ट का नाम तब जुड़ा जब उनके कैम्प में काम कर चुकीं राइटर सुहृता दास ने सुशांत की मौत के दूसरे दिन ही यह सनसनीखेज खुलासा किया था कि महेश के कहने पर ही रिया ने सुशांत से दूरी बनाई थी। मीडिया में आई इसी खबर के बाद पुलिस पर महेश भट्‌ट से पूछताछ का दबाव बनना शुरू हो गया था।

सुहृता की पोस्ट ने फैलाई थी सनसनी
सुहृता ने सुशांत की मौत के ही दिन यह पोस्ट किया था। उन्होंने रिया के लिए लिखी इस पोस्ट में बताया था- रिया, जब पूरी दुनिया सुशांत के लिए संवेदनाएं दे रही है। तब मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं। मैंने तुम्हें भट्‌ट साहब के पास काउंसिलिंग के लिए आते देखा है। तुम्हारे संघर्ष को देखा है।

सर ने देखा था इसलिए उन्होंने कहा था उन्होंने सुशांत में परवीन बाबी को देखा। इसलिए उन्होंने कहा था- दूर हो जाओ वरना तुम भी उसके साथ खो जाओगी। तुमने सब कुछ दिया इस रिश्ते को। तुम एक औरत होने के नाते जो कर सकती थीं, तुमने उससे ज्यादा किया। सुहृता ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी थी।

40 लाेगों से पूछताछ लेकिन महेश सबसे उम्रदराज

14 जून को सुशांत की मौत के दिन से लेकर 27 जुलाई तक करीब 40 लोगों से पूछताछ की गई है, जिनमें महेश भट्‌ट सबसे ज्यादा उम्रदराज हैं। 71 साल के महेश् भट्‌ट अपने एक सहयोगी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। सीनियर सिटिजन कैटेगरी में होने के कारण पुलिस ने उन्हें पहले ही संक्रमण से बचने के लिए तैयारी से आने को कहा था। इनसे पहले जिन लोगों को बुलाया गया वे सभी 40-50 की उम्र से नीचे थे।

भट्‌ट ने पुलिस को दिया ये बयान

महेश भट्‌ट ने सोमवार 27 जुलाई को अपना बयान पुलिस में दर्ज करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सुशांत को कभी भी सड़क 2 में लीड रोल ऑफर नहीं किया था। वे सुशांत से केवल दो बार ही मिले थे। एक बार 2018 में जब सुशांत उनसे मिलने आए थे और दूसरी बार तब, जब फरवरी 2020 में सुशांत की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी।

तब वे सुशांत को देखने उनके बांद्रा वाले घर गए थे। उस दौरान दोनों के बीच सुशांत के यू-ट्यूब चैनल और भट्‌ट की लिखी हुई किताबों और दूसरी साहित्यिक बातें हुईं थीं। उन दोनों के बीच कभी प्रोफेशनल चीजों और फिल्मों से जुड़ी कोई भी चर्चा कभी भी नहीं हुई थी।

महेश के बयान की बाकी बातें

  • महेश भट्ट के मुताबिक, वो कभी सुशान्त को लेकर कभी फिल्म बनाने की तैयारी में नही थे। सुशांत ने महेश भट्ट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी और कहा था कि अगर छोटा रोल भी मिलेगा तो वो करने को तैयार है।
  • अगस्त 2018 में सुशांत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने महेश भट्ट की तारीफ की थी। 2018 में महेश भट्ट ने एक किताब लिखी थी उससे सुशांत काफी प्रभावित हुए थे और ट्वीट पर उनकी तारीफ करते हुए मिलने की इच्छा जताई थी।
  • जब महेश भट्ट से सुशांत के आत्महत्या के पहले ही उनके दिमागी हालत के प्रिडिक्शन करने पर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जब वे सुशांत से दूसरी बार मिले थे तब वो मुलाकात सुशांत के घर के टैरेस पर हुई थी, जिसमें सुशांत-रिया और महेश के कुछ करीबी थे।
  • महेश ने बताया था- मेरी सुशांत से डेढ़ घंटे प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों को लेकर बात हुई थी। उस वक्त मुझे सुशांत की दिमागी स्थिति कंफ्यूज्ड सी लगी थी, जो अपने ही आप मे उलझा है और मैंने रिया को सुशांत को संभालने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें

एक नई कहानी:लेखिका सुहृता सेनगुप्ता का खुलासा- सुशांत को अजीब आवाजें सुनाई देती थीं, महेश भट्‌ट ने रिया से उसे छोड़ देने को कहा था



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Sushant Singh Rajput Suicide Case | Reason behind Mahesh Bhatt interrogation in Sushat suicide case


https://ift.tt/305590b

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...