Skip to main content

भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा अयोध्या का राम मंदिर, दुनिया में चौथे पायदान पर रहेगा, रंगनाथ स्वामी मंदिर देश में पहले नंबर पर

5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। अभी मंदिर का जो मॉडल है, वो 67 एकड़ के क्षेत्र का है। लेकिन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बात की योजना बना रहा है, कि मंदिर का क्षेत्र 108 एकड़ तक हो। अगर ऐसा होता है, तो क्षेत्रफल के लिहाज से ये मंदिर दुनिया में चौथा सबसे बड़ा मंदिर हो जाएगा। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगकोरवाट है। इसका क्षेत्रफल 402 एकड़ है। भारत का सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु का श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर है। जो करीब 156 एकड़ के क्षेत्र में है।

अगर, मंदिर वर्तमान प्रस्तावित 67 एकड़ भूमि पर ही बनता है तो भी ये दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मंदिर होगा। 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अगले 3 साल में मंदिर के पूरा हो जाने की उम्मीद है। मजेदार बात ये है कि भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। लेकिन, दुनिया के 10 सबसे बड़े मंदिरों में से 4 विदेशी भूमि पर हैं। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंगकोरवाट है, जो कंबोडिया में है। कुछ धर्म गुरुओं ने राम मंदिर भी इसी की तर्ज पर बनाने की मांग की थी। सबसे बड़े मंदिरों में एक कंबोडिया, एक अमेरिका और दो इंडोनेशिया में हैं।

जानिए क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 10 सबसे बड़े मंदिर कौन-कौन से हैं...

1. अंगकोर वाट मंदिर - क्षेत्रफल की दृष्टि से कंबोडिया के अंगकोर का ये मंदिर दुनिया में सबसे बड़ा है। ये करीब 402 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था।

2. स्वामीनारायण अक्षरधाम, न्यू जर्सी - नॉर्थ अमेरिका के न्यू जर्सी में श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संस्था द्वारा बनाया गया है। ये मंदिर 2014 मे दर्शनार्थियों के लिए खोला गया है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान स्वामीनारायण शाखा का एक संप्रदाय है।

3. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - भारत के तमिलनाड़ु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। भगवान विष्णु का ये मंदिर एक शहर की तरह है। 8-9वीं शताब्दी के आसपास इस मंदिर का निर्माण माना जाता है।

4. श्रीराम मंदिर - 5 अगस्त को उत्तरप्रदेश की अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। ये मंदिर करीब 108 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा।

5. छतरपुर मंदिर - भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1974 में संत नागपाल ने छतरपुर मंदिर बनवाया था। ये मंदिर पूरी तरह से संगमरमर से बना हुआ है। यहां देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है।

6. अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली - नई दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संस्थान द्वारा बनाया गया है। 2005 में मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोला गया था। मंदिर निर्माण 3,000 स्वयंसेवकों और करीब 7,000 कारीगरों ने मिलकर बनाया था।

7. बेसाकी मंदिर - इंडोनेशिया के बाली में बेसाकी मंदिर स्थित है। यहां बालिनी मंदिरों की एक श्रृंखला है। ये मंदिर छह स्तरों में बनाया गया है। ढलान को सीढ़ीदार बनाया गया है। मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि यहां 13वीं शताब्दी से यहां पूजा हो रही है।

8. बेलूर मठ, रामकृष्ण मंदिर - भारत में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर स्थित है। ये रामकृष्ण परमहंस मिशन का मुख्यालय है। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यह हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी।

9. थिल्लई नटराज मंदिर - भारत में तमिलनाडु राज्य के चिदंबरम नगर में थिल्लई नटराज मंदिर स्थित है। ये शिवजी का मंदिर है। यहां शिवजी के नटराज स्वरूप में दर्शन होते हैं। यहां गणेशजी, मुरुगन और विष्णु आदि देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। इस मंदिर का निर्माण 10वीं के आसपास माना जाता है।

10. प्रम्बानन, त्रिमूर्ति मंदिर - इंडोनेशिया के मध्य जावा के याग्याकार्टा क्षेत्र में प्रम्बानन त्रिमूर्ति मंदिर स्थित है। ये शिवजी का मंदिर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी का माना जाता है। यहां की ऊंची और नुकीली वास्तुकला इसे खास बनाती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
top 10 largest temples in the world, largest temples of india, Ayodhya's Ram temple will be the second largest temple in India, will be fourth in the world, Ranganath Swamy temple is the first in the country


https://ift.tt/3g7nwHl

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...