Skip to main content

कुल संक्रमितों में दिल्ली तीसरे नंबर पर, लेकिन टॉप-10 राज्यों में अब यहां सबसे कम करीब 11 हजार एक्टिव केस; देश में 15.32 लाख संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 15 लाख के पार हो गया है। अब तक 15 लाख 32 हजार 135 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 632 मरीज बढ़े। 35 हजार 484 लोग ठीक भी हुए। 770 की मौत हुई। 9 लाख 88 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, 34 हजार 200 से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में कोरोना के अब तक 1 लाख 32 हजार 275 केस आए हैं। इस मामले में यह देश में तीसरे नंबर पर है, लेकिन एक्टिव केस के मामले में यह टॉप-10 से बाहर है। यहां अब सिर्फ 10 हजार 887 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई की झुग्गी बस्तियों में 57% कोरोना संक्रमित
दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीरो सर्वे हुआ है। इससे पता चला है कि शहर की झुग्गी बस्तियों में 57% लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीरो सर्वे में व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। अगर एंटीबॉडी मिलती हैं तो इसका मतलब कि वे या तो संक्रमित हैं या संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई की गैर झुग्गी बस्तियों में 16% लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं।

मुंबई में 3 महीने में एक दिन में सबसे कम केस आए
मुंबई में तीन महीने बाद एक दिन में सबसे कम मामले सामने आए। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोमवार को यहां 8776 सैंपल लिए गए थे। इनमें से सिर्फ 700 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में डबलिंग रेट अब बढ़कर 68 दिन और रिकवरी रेट 73% हो गया है।

LIVE UPDATES...

  • देश में मंगलवार को एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख के पार हो गई। इनमें 8 हजार 944 की हालत गंभीर है।
  • मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
  • दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में सोमवार को एक भी मामला सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। यह दिल्ली में संक्रमितों का इलाज करने वाला सबसे बड़ा अस्पताल है।
  • पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 2 दिन का लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन सरकार ने कहा है कि 1 अगस्त को बकरीद पर लॉकडाउन नहीं रहेगा।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद एक मंत्री समेत तीन भाजपा नेताओं में कोरोना लक्षण सामने आए हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल व ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की कोरोना पॉजिटिव आई है।
राज्य में बीते 24 घंटे में 628 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 29,217 हो गई है। इनमें 20,343 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 830 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 7,717 नए मामले सामने आने आए। 282 लोगों की मौत हुई और 10,333 मरीज ठीक हो गए। मुंबई में मंगलवार को 717 नए मामले सामने आए, जो करीब 3 महीने में किसी एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। यहां मंगलवार को इस महामारी से 55 लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान: यहां बीते 24 घंटे में 1072 संक्रमित मिले। 11 लोगों की मौत हुई और 483 मरीज ठीक हो गए। मंगलवार को पाली में 3, भरतपुर-जोधपुर में 2-2, जयपुर-कोटा-उदयपुर और अन्य राज्यों से 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा।
इस बीमारी से अब तक जयपुर में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 27, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 मरीजों ने दम तोड़ा है। यहां अन्य राज्यों के 35 रोगियों की मौत हुई है।

बिहार: यहां मंगलवार को 2,480 संक्रमित मिले। 14 संक्रमितों की मौत हुई है और 1,376 ठीक हो गए। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 43,591 केस आ चुके हैं। 269 की मौत हो चुकी है और 29,220 ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 458 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 73,951 हो गया है। इनमें 44,520 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,497 हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Delhi ranks third among the total infected, but now the lowest number of 11 thousand active cases in top-10 states; 15.32 lakhs infected in the country


https://ift.tt/2X7Xtbk

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...