Skip to main content

केस बढ़ रहे हैं, रणनीति ऐसी हो कि अब मृत्यु दर न बढ़े; इसके लिए जरूरी है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए

यूरोप में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है। स्पेन में जितनी बड़ी पहली लहर थी, दूसरी भी उतनी ही बड़ी है। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक्टिव केस 5 लाख से पार जा चुके हैं। संक्रमण को रोकना अब मुश्किल हो रहा है। इसलिए अब हमारी नीति होना चाहिए कि कोरोना से होने वाली मौतों को कम से कम पर रोका जाए।

संक्रमण के आंकड़ों को देशव्यापी स्तर पर देखने के बजाय अब राज्यवार देखने की जरूरत है। क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में देश में एकरूपता नहीं है, हर राज्य की स्थिति अलग-अलग है। संक्रमण से थोड़ा हटकर हमें कोरोना से होने वाली मौतों पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। राज्यवार समझना होगा कि कितने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति होनी चाहिए।

महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट शुरू से ज्यादा रहा

राज्य स्तर पर बात करें तो सबसे ज्यादा दबाव महाराष्ट्र पर है। यहां यह दबाव शुरुआत से ही रहा है। महाराष्ट्र के बड़े-बड़े शहर संक्रमित हो रहे हैं। पुणे, थाणे और मुंबई में स्थिति बेहद खराब है। थाणे-पुणे में 80 हजार तो मुंबई में 1 लाख से ज्यादा केस हो गए हैं। ठाणे में रोज़ 1500, पुणे में तीन हजार मामले आ रहे हैं। टेस्टिंग के डेटा से पता चलता है कि महाराष्ट्र में पिछले 2 महीनों से पॉजिटिविटी रेट शुरुआत से ही ज्यादा रहा है।

दिल्ली में पिछले एक महीने में यह घटकर 13 प्रतिशत तक आया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं है। इसलिए भी कोरोना को रोकना मुश्किल हो रहा है। हम महाराष्ट्र में शुरू से ही संक्रमण रोकने में नाकाम रहे हैं, इसके कारण 8 में से तीन बड़े हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में हैं। हम कह सकते हैं कि महाराष्ट्र में हालात काबू किए बिना देशभर के हालातों को काबू करना मुश्किल है। उत्तरप्रदेश में फिलहाल 26 हजार एक्टिव केस हैं।

जुलाई की शुरुआत तक एक्टिव केस 10 हजार से कम ही थे, लेकिन अब रोजाना 2700 केस मिल रहे हैं। लेकिन एक राहत की बात ये है कि यहां मृत्यु दर कम है। यूपी में यह दर 2.2 है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 2.3 है।

देश में टेस्टिंग क्षमता बढ़ाना होगा

अब हमें देश में टेस्टिंग की क्षमता को तेज़ी से बढ़ाना होगा। अभी हम रोज़ाना 5 लाख टेस्ट कर रहे हैं, अब टेस्टिंग दोगुना करने की बात हो रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता पर फोकस करते हुए टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई जा रही है। हमें कोशिश करना होगा कि टेस्टिंग की क्षमता बड़े शहरों के साथ-साथ देशभर में बढ़ाई जाए। क्योंकि बिहार, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक आदि में भी केस बढ़ रहे हैं।

डेथ रेट को कम करने के लिए अस्पतालों की क्षमता बढ़ाना जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रातों-रात नए हॉस्पिटल खड़े कर दें बल्कि डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ानी होगी। इन अस्पतालों में बेड बढ़ाने होंगे। दिल्ली का उदाहरण हमारे सामने है। हर राज्य के ऐसे ही अस्पतालों और बेड की संख्या बढ़ानी होगी। जब हम अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की बात करते हैं यह आसान नहीं है। कारण है कि हमने पिछले 70 सालों में हेल्थ केयर पर बहुत कम खर्च किया है।

डॉक्टर्स, नर्स और हेल्थ वर्कर्स कहां से लाएंगे ?

आज कोविड के लिए हम अस्पतालों में नए बेड तो बढ़ा लेंगे, लेकिन डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ता कहां से लाएंगे? यह एक दिन में नहीं होता है। अब हमेंं जरूरत है दूरगामी दृष्टि रखते हुए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने की। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से बजट बनाना होगा। लोगों को भी हाइजीन प्रोटोकॉल सिखाने की जरूरत है। इसमें निवेश करना होता है, समय भी लगता है।

अब आज लोगों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है, जो बहुत जरूरी है। क्योंकि सभी लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं है लेकिन जरूरी यह है कि होम क्वारैंटाइन व्यक्ति को हाइजीन प्रोटोकॉल की समझ हो। वो दूसरों को संक्रमित न करें। घर से बाहर न घूमें, उसके कपड़े अलग धुलें आदि। यूरोप में देखा गया था कि हॉस्पिटल, वृद्धाश्रम ने ही सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाया।

संक्रमण के लिए हॉस्पिटल भी खतरनाक जगह हो सकती है। ऐसे में अगर किसी को गंभीर लक्षण नहीं है, कोविड असिम्टोमैटिक है, तो होम क्वारेंटाइन सबसे अच्छा तरीका है। चूंकि इसकी कोई विशेष दवाई नहीं है, जिसकी हॉस्पिटल में सबको जरूरत पड़े।

दूसरी तरफ लोग कोरोना के मामले में भारत की तुलना दूसरे देशों से करते हैं। यह बेमानी सी लगती है। जैसे कम जनसंख्या घनत्व वाले आइलैंड देश न्यूजीलैंड में क्वारैंटाइन आसानी से किया जा सकता है, वहीं चीन जैसे देश की कोरोना मरीजों की संख्या भी संदिग्ध है। दक्षिण कोरिया जैसे देश अमीर हैं, वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं उन्नत हैं।

दक्षिण कोरिया में तो लोग कोविड से पहले भी मास्क पहनते थे। वहां लोक स्वास्थ और स्वास्थ्य की यह संस्कृति भारत से कहीं आगे हैं। ऐसे में किसी देश से खुद की तुलना करना ठीक नहीं है। बस जरूरत हर तरह की सावधानी और मिलकर कोरोना से लड़ने की है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शमिका रवि, प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की पूर्व सदस्य


https://ift.tt/3hD3NzA

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...