Skip to main content

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी; दुनिया में अब तक 1.66 करोड़ मरीज

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 66 लाख 29 हजार 727 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 2 लाख 20 हजार 889 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 55 हजार 880 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर देगा। इससे पहले सोमवार को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने कहा था कि अमेरिकी वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा फेज शुरू कर चुके हैं। इस वैक्सीन को बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडेर्ना ने बनाया है। इसका ट्रायल 30 हजार वॉलंटियरों पर होना है।

उधर, ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ'ब्रायन भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, रॉबर्ट में हल्के लक्षण मिले हैं। वे घर से ही काम करेंगे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 44,32,627 1,50,432 21,36,326
ब्राजील 24,43,480 87,679 16,67,667
भारत 14,82,503 33,448 9,53,189
रूस 8,18,120 13,354 6,03,329
द.अफ्रीका 4,52,529 7,067 2,74,925
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
पेरू 3,84,797 18,229 2,67,850
चिली 3,47,923 9,187 3,19,954
स्पेन 3,25,862 28,434 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,111 45,759 उपलब्ध नहीं

चीन: अस्पतालों में केवल 391 मरीज भर्ती
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को कहा कि 24 घंटे में 16 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 391 मीरजों का अभी भी इलाज चल रहा है, इसमें 20 की हालत गंभीर है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई है।

ब्राजील: 24 घंटे में 614 संक्रमितों की मौत
ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार 284 नए संक्रमित मिले और 614 की मौत हो गई। यहां वायरस की चपेट में अब तक 24 लाख 43 हजार 480 लोग आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार 679 पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील ही है।

रियो डि जेनेरियो के सैंटा मार्टा स्लम एरिया में इक्विपमेंट लगाते वैज्ञानिक। यह इक्विपमेंट ड्रॉपलेट्स के जरिए हवा में फैलने वाले वायरस को कलेक्ट करेगा।

चिली: मरीज के आखिरी वक्त पर परिजनों के साथ रहने की अनुमति
चिली के हॉस्पिटलों ने यह तय किया है कि कोरोना संक्रमित मरीज के आखिरी वक्त पर उनके परिजनों को साथ रहने दिया जाएगा। दुनियाभर में कोरोना के मरीज संक्रमण फैलने के डर से आखिरी वक्त पर परिजनों से नहीं मिल पाते हैं। चिली में 3.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित और 9 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।

इजराइल: 63 हजार से ज्यादा संक्रमित
इजराइल में 24 घंटे में 2029 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल आंकड़ा 63 हजार 985 पर पहुंच गया है। यह तीसरी बार है जब एक दिन में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 474 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने सभी नागरिकों को एक ऐप इंस्टाल करने को कहा है। यह ऐप आसपास फैल रहे संक्रमण की जानकारी देता है।

इजराइल में हाफिया शहर के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर मशीन को चलाने के ट्रेनिंग लेते मेडिकल वर्कर्स। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

मिस्र: एक दिन में 420 संक्रमित मिले
मिस्र में एक दिन में 420 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 मई के बाद से यह एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम मरीज हैं। 16 मई को 491 मामले सामने आए थे। यहां अब तक 92 हजार 482 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4652 की मौत हो चुकी है।

मिस्र के काहिरा में खान एल-खलीली शॉपिंग एरिया में बिना मास्क लगाए खरीदारी करते कपल। मिस्र में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे घट रहा है।

यूएई: 264 नए मामले आए
यूएई में 24 घंटे में संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 59 हजार 177 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मिलने वाले मरीजों की हालत ठीक है। 24 घंटे में 328 मरीज ठीक भी हुए। यहां अब तक कुल 52 हजार 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में संक्रमण से 345 लोगों की जान गई है।

तुर्की: अब तक 5 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की में एक दिन में संक्रमण के 919 नए मामले आए। यहां कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 27 हजार 19 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोको के मुताबिक संक्रमण से 5630 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक 46 लाख 17 हजार 971 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नार्थ कैरोलिना के मॉरिसविल में वैक्सीन के कंपोनेट बनाने वाली बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी का दौरा किया। उनके मुताबिक कोरोना के इलाज से जुड़ी जल्द अच्छी खबर मिलेगी।


https://ift.tt/32WUqXr

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...