Skip to main content

लगातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा नए मामले, ठीक होने वालों का आंकड़ा 9.53 लाख के पार, अब तक 14.82 लाख केस

देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 14 लाख 82 हजार 503 हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: 24 घंटे में राज्य में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए बाकी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है।

महाराष्ट्र: राज्य में 24 घंटे में संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

राजस्थान: राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या अब 37,564 हो गई है, जिसमें 10,097 सक्रिय मामले और 25,663 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बांसवाड़ा 10, अजमेर 43, कोटा 50, अलवर 130, नागौर 38, सीकर 25, बाड़मेर 25, भीलवाड़ा 26, सिरोही 13, झुंझुनू 9, बरन 6, जालोर 6, दौसा 6, हनुमानगढ़ 9, जयपुर 36 गंगानगर 16 कोरोना पॉजिटिव हुई है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोगों की मौत हई है। महामारी शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। अब तक महामारी से 1 हजार 456 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक जांच एंटिजन के माध्यम से की जाएं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित महाउा कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। राज्य संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर है।


https://ift.tt/3f1pO9n

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...